Q1.

राजस्थान में सबसे कम भेड़े किस जिले में पाई जाती है?

CORRECT ANSWER

check_circleबाँसवाड़ा

Bधौलपुर

Cकरौली

Dदौसा

EXPLANATION

- राजस्थान में सबसे कम भेड़े बाँसवाड़ा व सर्वाधिक बाड़मेर जिले में पाई जाती है।
- राजस्थान में 20वीं पशुगणना के अनुसार कुल भेड़े 0.79 करोड़ है और इनकी संख्या में 12.9% की कमी दर्ज की गई।
- राजस्थान का भेड़ पशु सम्पदा की दृष्टि से भारत में चौथा स्थान है।

Q2.

राजस्थान में ऊँट अनुसंधान केन्द्र किस जिले में स्थित है?

Aजैसलमेर

CORRECT ANSWER

check_circleबीकानेर

Cबाड़मेर

Dचूरू

EXPLANATION

- राजस्थान में ऊँट अनुसंधान केन्द्र जोहड़बीड़ बीकानेर में स्थित है यह केन्द्र सरकार द्वारा स्थापित किया गया है इस अनुसंधान केन्द्र में ऊँट के दूध से उत्पादित खाद्य पदार्थों का निर्माण किया जाता है।

Q3.

भैसों की कौन-सी नस्ल सर्वाधिक दूध देने के लिए प्रसिद्ध है?

Aसूरती

Bभदावरी

CORRECT ANSWER

check_circleखुण्डी

Dजाफराबादी

EXPLANATION

- सर्वाधिक दूध देने वाली भैंस की नस्ल मुर्रा है इसे खुण्डी व कुन्नी नस्ल भी कहा जाता है।
- यह राजस्थान में जयपुर, अलवर, भरतपुर, श्रीगंगानगर व उदयपुर जिलों में पाई जाती है।
- इस नस्ल का मूल स्थान मोन्टगौरी (पाकिस्तान) है।

Q4.

राजस्थान में कुक्कुट पालन प्रशिक्षण संस्थान कहाँ स्थित है?

Aजयपुर

Bबाँसवाड़ा

CORRECT ANSWER

check_circleअजमेर

Dटोंक

EXPLANATION

- राजस्थान में कुक्कुट पालन प्रशिक्षण संस्थान अजमेर में स्थित है।

Q5.

राज्य में सर्वाधिक बकरियाँ किस जिले में पाई जाती है?

CORRECT ANSWER

check_circleबाड़मेर

Bजैसलमेर

Cबीकानेर

Dसीकर

EXPLANATION

- राजस्थान में सर्वाधिक बकरियाँ बाड़मेर जिले में पाई जाती है।
- 20वीं पशुगणना के अनुसार इनकी कुल संख्या 2.8 करोड़ है इनकी संख्या में 3.9 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई।
- राजस्थान का बकरी पशु सम्पदा की दृष्टि से भारत में प्रथम स्थान है।

Q6.

राजस्थान में भैंस अनुसंधान एवं प्रजनन केन्द्र कहाँ स्थित है?

Aअविकानगर

Bजोहड़बीड़

Cचाँदन

CORRECT ANSWER

check_circleवल्लभनगर

EXPLANATION

- भैंस अनुसंधान एवं प्रजनन केन्द्र वल्लभ नगर (उदयपुर) में स्थित है।
- यह केन्द्र पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय, नवानियाँ, उदयपुर एवं पशुधन अनुसंधान केन्द्र द्वारा संचालित है।

Q7.

राज्य में ग्राम स्तर पर प्रथम पशु गणना कब की गई?

Aवर्ष 1951

Bवर्ष 1961

CORRECT ANSWER

check_circleवर्ष 1977

Dवर्ष 1991

EXPLANATION

- स्वतंत्र भारत की प्रथम पशुगणना वर्ष 1951 में की गई।
- राजस्थान में ग्राम स्तर पर प्रथम पशुगणना वर्ष 1977 में की गई।

Q8.

राज्य में नस्ल आधारित प्रथम पशु गणना कब की गई?

Aवर्ष 1951

Bवर्ष 1961

CORRECT ANSWER

check_circleवर्ष 2007

Dवर्ष 2012

EXPLANATION

- राजस्थान में नस्ल आधारित प्रथम पशुगणना वर्ष 2007 में की गई जो 18वीं पशुगणना है।

Q9.

राजस्थान में 20वीं पशु गणना 2017 के अनुसार राजस्थान में कुल पशु सम्पदा है-

CORRECT ANSWER

check_circle5.68 करोड़

B5.77 करोड़

C5.80 करोड़

D6.66 करोड़

EXPLANATION

- राजस्थान में 20वीं पशुगणना,2017 के अनुसार कुल पशु सम्पदा 5.68 करोड़ है जबकि 19वीं पशुगणना, 2012 के अनुसार पशुधन 5.77 करोड़ था।

Q10.

राज्य में 19वीं पशुगणना की तुलना में 20वीं पशु गणना के अनुसार कुल पशु सम्पदा में कितने प्रतिशत की कमी दर्ज की गई?

A1 प्रतिशत

CORRECT ANSWER

check_circle1.66 प्रतिशत

C0.1प्रतिशत

D2 प्रतिशत

EXPLANATION

- 19वीं पशुगणना में कुल पशु सम्पदा 5.77 करोड़ थी जबकि 20वीं पशुगणना में कुल पशु सम्पदा 5.68 करोड़ है जिसमें 1.66 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है।

Q11.

राजस्थान का पशु सम्पदा की दृष्टि से भारत में कौन-सा स्थान है?

Aपहला

CORRECT ANSWER

check_circleदूसरा

Cतीसरा

Dचतुर्थ

EXPLANATION

- पशु सम्पदा की दृष्टि से राजस्थान का उत्तरप्रदेश के बाद देश में दूसरा स्थान है।
- राजस्थान में 20वीं पशु गणना के अनुसार कुल पशु सम्पदा 5.68 करोड़ है।

Q12.

गौवंश की दृष्टि से राजस्थान का भारत में कौन-सा स्थान है?

Aपहला

Bचौथा

CORRECT ANSWER

check_circleछठा

Dदसवाँ

EXPLANATION

- 20वीं पशुगणना के अनुसार राजस्थान में कुल गौवंश 1.39 करोड़ है और इसमें 4.41 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।
- राजस्थान का भारत में गौवंश की दृष्टि से छठा स्थान है

Q13.

20वीं पशु गणना के अनुसार राजस्थान में सर्वाधिक वृद्धि व कमी किस पशुधन में दर्ज की गई?

Aगाय, भैंस

Bभेंड़, बकरी

Cगाय, ऊँट

CORRECT ANSWER

check_circleभैंस, ऊँट

EXPLANATION

- 20वीं पशुगणना के अनुसार राजस्थान में सर्वाधिक वृद्धि भैंस पशु सम्पदा में दर्ज की गई जिनकी कुल संख्या 1.37 करोड़ और इनमें 5.53 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
- भैंस पशु सम्पदा की दृष्टि से राजस्थान का देश में दूसरा स्थान है। 
- राजस्थान में सर्वाधिक कमी ऊँट पशु सम्पदा में दर्ज की गई इनकी कुल संख्या 2.13 लाख है व इनमें 34.69 प्रतिशत कमी दर्ज की गई।
- ऊँट सम्पदा की दृष्टि से राजस्थान का देश में प्रथम स्थान है।

Q14.

राजस्थान की कामधेनु किस नस्ल को कहा जाता है?

CORRECT ANSWER

check_circleराठी

Bथारपारकर

Cमालवी

Dनागौरी

EXPLANATION

- राजस्थान की कामधेनु राठी नस्ल को कहा जाता है यह राजस्थान में सर्वाधिक श्रीगंगानगर व हनुमानगढ़ जिलों में पाई जाती है।।

Q15.

गाय की कौन-सी नस्ल लालसिंधी व साहीवाल की मिश्रित नस्ल है?

Aगिर

Bभदावरी

CORRECT ANSWER

check_circleराठी

Dथारपारकर

EXPLANATION

- राठी लालसिंधी व साहीवाल की मिश्रित या द्विसंकर नस्ल है।
- राठी नस्ल की गाय श्रीगंगानगर, बीकानेर व हनुमानगढ़ जिलों में पाई जाती है।

Q16.

राजस्थान में डेयरी विकास के लिए सर्वाधिक उपयुक्त नस्ल कौन-सी है?

CORRECT ANSWER

check_circleथारपारकर

Bराठी

Cगिर

Dकांकरेज

EXPLANATION

- राजस्थान में डेयरी विकास हेतु सर्वाधिक उपयुक्त नस्ल थारपारकर है जिसका मूल स्थान सिंध प्रदेश (पाकिस्तान) है।
- यह राजस्थान के पश्चिमी मरुस्थलीय जिलों जैसलमेर व बाड़मेर में पाई जाती है।
- यह राजस्थान में गाय की सर्वाधिक पाई जाने वाली देशी नस्ल है।

Q17.

कोठी किस नस्ल का दूसरा नाम है।

Aराठी

Bमालवी

CORRECT ANSWER

check_circleमेवाती

Dकांकरेज

EXPLANATION

- कोठी (मेवाती) नस्ल का दूसरा नाम है जो राजस्थान में अलवर, भरतपुर के आस-पास क्षेत्रों में पाई जाती है।

Q18.

गाय की किस नस्ल को रेण्डा व अजमेरा नाम से जाना जाता है?

Aमालवी

Bमेवाती

Cथारपारकर

CORRECT ANSWER

check_circleगिर

EXPLANATION

- गिर नस्ल को अजमेरा व रेण्डा नाम से भी जाना जाता है जो मध्य राजस्थान में अजमेर के आस-पास क्षेत्रों में पाई जाती है।
- इस नस्ल का मूल स्थान गिर (गुजरात) है।

Q19.

राजस्थान में सर्वाधिक पाई जाने वाली भैंस की नस्ल है-

Aभदावरी

CORRECT ANSWER

check_circleमुर्रा

Cजाफराबादी

Dसुरती

EXPLANATION

- राजस्थान में सर्वाधिक पाई जाने वाली भैंस की नस्ल मुर्रा है जिसे खुण्डी या कुन्नी नस्ल भी कहा जाता है।
- यह राजस्थान में जयपुर, अलवर, भरतपुर, श्रीगंगानगर व उदयपुर जिलों में पाई जाती है।

Q20.

20वीं पशु गणना के अनुसार राज्य में कुल कितने गौवंश है-

A1.37 करोड़

CORRECT ANSWER

check_circle1.39 करोड़

C2.08 करोड़

D3.9 करोड़

EXPLANATION

20वीं पशुगणना के अनुसार राजस्थान में कुल गौवंश 1.39 करोड़ है और इसमें 4.41 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।
- राजस्थान का भारत में गौवंश की दृष्टि से छठा स्थान है।

Q21.

राजस्थान में मोटी ऊन के लिए भेड़ की कौन-सी नस्ल प्रसिद्ध है?

Aसोनाड़ी

CORRECT ANSWER

check_circleमालपुरी

Cमारवाड़ी

Dजैसलमेरी

EXPLANATION

- मोटी ऊन के लिए प्रसिद्ध भेड़ की नस्ल मालपुरी है जो मालपुरा (टोंक) में पाई जाती है

Q22.

राजस्थान में सर्वाधिक पाई जाने वाली भेड़ की नस्ल है-

Aजैसलमेरी

Bमालपुरी

Cशेखावाटी

CORRECT ANSWER

check_circleमारवाड़ी

EXPLANATION

- राजस्थान में सर्वाधिक पाई जाने वाली भेड़ की नस्ल मारवाड़ी है यह जोधपुर के आस-पास के क्षेत्रों में पाई जाती है।

Q23.

राजस्थान में सर्वश्रेष्ठ ऊन देने वाली भेड़ की नस्ल है-

CORRECT ANSWER

check_circleचोकला

Bमारवाड़ी

Cमगरा

Dनाली

EXPLANATION

- राजस्थान में सर्वश्रेष्ठ ऊन देने वाली भेड़ की नस्ल चोकला है इसे छापर के नाम से भी जाना जाता है।
- इस नस्ल को भारतीय मेरिनो की संज्ञा दी गई है।
- यह राजस्थान में सीकर, झुंझुनूँ व चूरू जिलों में पाई जाती है।

Q24.

बीकानेरी चकरी नाम से प्रसिद्ध भेड़ की नस्ल है-

Aपुंगल

Bचनोथर

Cछापर

CORRECT ANSWER

check_circleमगरा

EXPLANATION

- यह नस्ल बीकानेर में पाई जाती है इसलिए यह बीकानेरी चोकला व चकरी के नाम से भी जानी जाती है।

Q25.

भेड़ की खेरी नस्ल किन जिलों में पाई जाती है?

CORRECT ANSWER

check_circleजोधपुर, सिरोही, पाली

Bसिरोही, सांचौर, उदयपुर

Cपाली, जोधपुर, बाड़मेर

Dइनमें से कोई नहीं

EXPLANATION

- भेड़ की खेरी नस्ल जोधपुर, सिरोही, पाली जिलों में पाई जाती है।

Q26.

राजस्थान में बकरी की सबसे सुंदर नस्ल कौन-सी है?

Aमारवाड़ी

CORRECT ANSWER

check_circleबारबरी

Cजमनापरी

Dअलवरी

EXPLANATION

- बकरी की सबसे सुंदर नस्ल बारबरी है जो राजस्थान के पूर्वी भाग में पाई जाती है।

Q27.

राजस्थान के दक्षिण-पूर्वी जिलों में बकरी की कौन-सी नस्ल पाई जाती है?

Aबारबरी

Bजखराणा

CORRECT ANSWER

check_circleजमनापरी

Dमारवाड़ी

EXPLANATION

- राजस्थान के दक्षिण-पूर्वी जिलों में बकरी की जमनापरी नस्ल पाई जाती है।

Q28.

राजस्थान में सर्वाधिक घोड़े किस जिले में पाए जाते है?

Aडूँगरपुर

Bजोधपुर

CORRECT ANSWER

check_circleबीकानेर

Dबाड़मेर

EXPLANATION

- राजस्थान में सर्वाधिक घोड़े बीकानेर व न्यूनतम डूँगरपुर जिलें में पाए जाते हैं।
- राजस्थान में घोड़े की मुख्यत: तीन नस्ल पाई जाती हैं- मालाणी, मारवाड़ी, काठियावाड़ी।

Q29.

कड़कनाथ योजना का संबंध किस जिले से है?

CORRECT ANSWER

check_circleबाँसवाड़ा

Bअजमेर

Cजालोर

Dडूँगरपुर

EXPLANATION

- कड़कनाथ योजना बाँसवाड़ा जिले में संचालित है यह योजना देशी नस्ल की मुर्गियों को बढ़ावा देने हेतु शुरु की गई।

Q30.

भारतीय मेरिनो भेंड़ की किस नस्ल को कहा जाता है?

Aपुंगल

CORRECT ANSWER

check_circleचोकला

Cबारबरी

Dमालपुरी

EXPLANATION

- भारतीय मेरिनो चोखला नस्ल को कहा जाता है।
- यह सर्वश्रेष्ठ ऊन देने वाली भेंड़ की नस्ल है जो राजस्थान में सीकर, झुंझुनूँ व चूरू जिलों में पाई जाती है।

Q31.

पशु गणना कितने वर्षों के अंतराल पर की जाती है?

Aएक

Bतीन

CORRECT ANSWER

check_circleपाँच

Dदस

EXPLANATION

- पशुगणना प्रत्येक 5 वर्षों के अंतराल पर की जाती है यह गणना राजस्व मंडल (अजमेर) द्वारा की जाती है
- इस बार की 20वीं पशुगणना का कार्य राजस्व मंडल अजमेर व पशुपालन निदेशालय (जयपुर) द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

Q32.

प्रथम पशु गणना कब की गई थी?

CORRECT ANSWER

check_circleवर्ष 1919

Bवर्ष 1920

Cवर्ष 1951

Dवर्ष 1961

EXPLANATION

- प्रथम पशुगणना वर्ष 1919 को की गई थी जबकि स्वतंत्रता के पश्चात् पहली पशु गणना वर्ष 1951 में की गई थी।

Q33.

राजस्थान में एकीकरण के पश्चात् प्रथम पशुगणना कब की गई थी?

Aवर्ष 1919

Bवर्ष 1951

CORRECT ANSWER

check_circleवर्ष 1961

Dवर्ष 1965

EXPLANATION

- राजस्थान में एकीकरण के पश्चात् प्रथम पशुगणना वर्ष 1961 में की गई जबकि ग्राम स्तर पर प्रथम पशुगणना वर्ष 1977 में की गई।

Q34.

राजस्थान में सर्वाधिक देशी नस्ल की मुर्गियाँ कहाँ पाई जाती है?

CORRECT ANSWER

check_circleबाँसवाड़ा

Bअजमेर

Cजालोर

Dजोधपुर

EXPLANATION

- सर्वाधिक देशी नस्ल की मुर्गिया बाँसवाड़ा व विदेशी नस्ल की मुर्गियाँ अजमेर जिले में पाई जाती है।
- राजस्थान में सर्वाधिक मुर्गियाँ अजमेर व न्यनूतम जालोर जिले में पाई जाती है।

Q35.

राजस्थान में सर्वाधिक ऊन देने वाली भेंड़ की नस्ल है?

Aमारवाड़ी

Bचोकला

Cमालपुरी

CORRECT ANSWER

check_circleजैसलमेरी

EXPLANATION

- राजस्थान में सर्वाधिक ऊन देने वाली भेंड़ की नस्ल जैसलमेरी है, जो जैसलमेर के आस-पास क्षेत्रों में पाई जाती है।