Q1.

कच्चे माल की उपलब्धता के आधार पर राजस्थान में उद्योग को कितने भागों में विभाजित किया गया है?

A3

CORRECT ANSWER

check_circle4

C5

D6

EXPLANATION

- कच्चे माल की उपलब्धता के आधार पर राजस्थान में उद्योग को 4 भागों में विभाजित किया गया है, जो निम्न हैं-
1. कृषि आधारित
2. खनिज आधारित
3. रसायन आधारित
4. अन्य उद्योग

Q2.

राजस्थान में प्रथम सूती वस्त्र कारखानें की स्थापना कब और कहाँ की गई?

CORRECT ANSWER

check_circleवर्ष 1889, ब्यावर

Bवर्ष 1906, अजमेर

Cवर्ष 1938, भीलवाड़ा

Dवर्ष 1942, पाली

EXPLANATION

राजस्थान में प्रथम सूती वस्त्र कारखानें की स्थापना वर्ष 1889 में, सेठ दामोदर दास तथा कर्नल डिक्शन द्वारा, दी कृष्णा मिल के नाम से ब्यावर (अजमेर) में स्थापित की गई। 

Q3.

सूची-I सूची-II के साथ सुमेलित कीजिए-

सूची-I

सूची-II

वस्त्र उद्योग

जिले

(A) श्री महालक्ष्मी मिल्स

(i) भीलवाड़ा

(B) सार्दुल टेक्सटाइल मिल्स

(ii) अजमेर

(C) राजस्थान टेक्सटाइल मिल्स

(iii) श्रीगंगानगर

(D) राजस्थान सहकारी मिल्स

(iv) झालावाड़

कूट:-

CORRECT ANSWER

check_circleA- (ii), B- (iii), C- (iv), D- (i)

BA- (ii), B- (i), C- (iii), D- (iv)

CA- (iv), B- (i), C- (ii), D- (iii)

DA- (ii), B- (iv), C- (i), D- (iii)

EXPLANATION

- श्री महालक्ष्मी मिल्स ब्यावर (अजमेर) में वर्ष 1925 में स्थापित की गई।
- सार्दुल टेक्सटाइल मिल्स श्रीगंगानगर में वर्ष 1946 में स्थापित की गई।
- राजस्थान टेक्सटाइल मिल्स भवानी मण्डी (झालावाड़) में स्थापित की गई।
- राजस्थान सहकारी मिल्स गुलाबपुरा (भीलवाड़ा) में स्थापित की गई।

Q4.

श्रीगंगानगर सहकारी कताई मिल्स कहाँ स्थित है?

Aश्रीगंगानगर

Bगंगापुर

Cगुलाबपुरा

CORRECT ANSWER

check_circleहनुमानगढ़

EXPLANATION

श्रीगंगानगर सहकारी मिल्स राजस्थान में सहकारी क्षेत्र में स्थापित सूती वस्त्र मिल्स है जो हनुमानगढ़ जिले में वर्ष 1978 में स्थापित की गई।

Q5.

राजस्थान में स्वतंत्रता के पश्चात् स्थापित सूती वस्त्र मिल्स है-

Aश्री महालक्ष्मी मिल्स

CORRECT ANSWER

check_circleश्री विजय कॉटन मिल्स

Cराजस्थान सहकारी कताई मिल्स

Dसार्दुल टेक्सटाइल मिल्स

EXPLANATION

- राजस्थान में स्वतंत्रता के पश्चात् स्थापित सूती वस्त्र मिल्स के कारखानें:-
1. श्री आदित्य कॉटन मिल्स – किशनगढ़ (अजमेर)
2. श्री विजय कॉटन मिल्स – विजयनगर (अजमेर)
3. राजस्थान सहकारी मिल्स – गुलाबपुरा (भीलवाड़ा)
4. उदयपुर टेक्सटाइल मिल्स – उदयपुर
5. राजस्थान टेक्सटाइल मिल्स – भवानी मण्डी (झालावाड़)
6. श्री गोपाल टेक्स्टाइल मिल्स - कोटा

Q6.

राजस्थान में सहकारी तथा निजी क्षेत्र की सूती वस्त्र कारखानें के नियंत्रण, निर्देशन व संचालन हेतु स्पीनफैड (SPINFED) की स्थापना कब की गई?

CORRECT ANSWER

check_circle1 अप्रैल, 1993

B1 अप्रैल, 1995

C1 अप्रैल, 1997

D1 अप्रैल, 2000

EXPLANATION

- स्पीनफैड (SPINFED) की स्थापना 3 सहकारी तथा 1 निजी क्षेत्र की सूती वस्त्र मिल को मिलाकर 1 अप्रैल, 1993 को की गई।
1. राजस्थान सहकारी मिल्स – गुलाबपुरा (भीलवाड़ा) (निजी क्षेत्र)
2. राजस्थान सहकारी कताई मिल्स – गुलाबपुरा (भीलवाड़ा) (सहकारी क्षेत्र)
3. श्रीगंगानगर कताई मिल्स – हनुमानगढ़ (सहकारी क्षेत्र)
4. गंगापुर कताई मिल्स – गंगापुर (भीलवाड़ा) (सहकारी क्षेत्र)

Q7.

सूची-I सूची-II के साथ सुमेलित कीजिए-

सूची I

सूची II

उद्योग

जिले

(A) सेन्ट गोबेन ग्लास फैक्ट्री

(i) कोटा

(B) बिड़ला सीमेन्ट

(ii) बूँदी

(C) केशोरायपाटन शुगर मिल्स

(iii) अलवर

(D) श्री गोपाल टेक्सटाइल

(iv) चित्तौड़गढ़

कूट:-

AA- (ii), B- (iii), C- (iv), D- (i)

BA- (ii), B- (i), C- (iii), D- (iv)

CA- (iv), B- (i), C- (ii), D- (iii)

CORRECT ANSWER

check_circleA- (iii), B- (iv), C- (ii), D- (i)

EXPLANATION

- सेन्ट गोबेन ग्लास फैक्ट्री कहरानी (अलवर) में स्थित है।
- बिड़ला सीमेन्ट चित्तौड़गढ़ में स्थित है।
- केशोरायपाटन शुगर मिल्स बूँदी जिले में स्थित है जिसकी स्थापना वर्ष 1965 में की गई।
- श्री गोपाल टेक्सटाइल कोटा में स्थित है।

Q8.

राजस्थान में साल्ट मॉडल मण्डी कहाँ स्थित है?

Aडीडवाना

Bसांभर

CORRECT ANSWER

check_circleनावां

Dपचपदरा

EXPLANATION

- राजस्थान में साल्ट मॉडल मण्डी नावां (नागौर) में स्थित है।
- राजस्थान में साल्ट लिमिटेड पचपदरा (बाड़मेर) में स्थापित है जो खाने योग्य सर्वश्रेष्ठ नमक का उत्पादन करता है।
- राजस्थान साल्ट एण्ड केमिकल्स डीडवाना (नागौर) में स्थापित है जहाँ सोडियम सल्फेट का निर्माण किया जाता है जिसका उपयोग चमड़ा व रंगाई-छपाई उद्योग में किया जाता है।

Q9.

राजस्थान में कृषि मशीनरी बनाने का कारखाना कहाँ स्थित है?

Aबीकानेर

CORRECT ANSWER

check_circleनागौर

Cश्रीगंगानगर

Dपाली

EXPLANATION

- राजस्थान में कृषि मशीनरी बनाने का कारखाना नागौर जिले में स्थित है।
- लुणकरणसर (बीकानेर) में पानी के पम्प बनाने का कारखाना स्थित है।
- कृषि औजार बनाने का कारखाना गजसिंहपुरा (श्रीगंगानगर) में स्थित है।
- पानी के मीटर बनाने का कारखाना पाली में स्थित है।

Q10.

DAP (डाई अमोनियम फॉस्फेट) खाद बनाने का सबसे बड़ा कारखाना कहाँ स्थित है?

CORRECT ANSWER

check_circleचित्तौड़गढ़

Bकोटा

Cउदयपुर

Dजयपुर

EXPLANATION

- राजस्थान राष्ट्रीय केमिकल एण्ड फर्टीलाइजर कपासन (चित्तौड़गढ़) में DAP खाद बनाने का सबसे बड़ा कारखाना स्थित है।
- चम्बल फर्टीलाइजर गढ़ेपान (कोटा) में DAP खाद बनाने का प्रथम कारखाना स्थापित है।

Q11.

वर्तमान में सर्वाधिक सीमेन्ट उत्पादन वाला कारखाना कहाँ स्थित है?

Aचित्तौड़गढ़

CORRECT ANSWER

check_circleजयपुर

Cकोटा

Dनागौर

EXPLANATION

- अल्ट्राटेक सीमेन्ट कोटपुतली (जयपुर) में स्थापित है जो वर्तमान समय में सर्वाधिक सीमेन्ट उत्पादन वाला कारखाना है।
- राजस्थान में सर्वाधिक सीमेन्ट उत्पादन क्षमता वाला कारखाना जे.के. सीमेन्ट निम्बाहेड़ा (चित्तौड़गढ़) में स्थापित है।

Q12.

राजस्थान में सीमेन्ट बनाने के सर्वाधिक कारखानें किस जिले में स्थित है?

Aनागौर

CORRECT ANSWER

check_circleचित्तौड़गढ़

Cकोटा

Dबूँदी

EXPLANATION

- राजस्थान में सीमेन्ट बनाने के सर्वाधिक कारखानें चित्तौड़गढ़ जिले में स्थित है-
1. जे.के. सीमेन्ट – निम्बाहेड़ा (चित्तौड़गढ़)
2. चेतक सीमेन्ट – चित्तौड़गढ़
3. बिड़ला सीमेन्ट – चित्तौड़गढ़
4. लाफार्ज सीमेन्ट – चित्तौड़गढ़
5. अल्ट्राटेक सीमेन्ट – शम्भुपुरा रोड़ (चित्तौड़गढ़)
6. वंडर सीमेन्ट - चित्तौड़गढ़

Q13.

सांभर साल्ट लिमिटेड की स्थापना कब की गई?

CORRECT ANSWER

check_circleवर्ष 1960

Bवर्ष 1964

Cवर्ष 1965

Dवर्ष 1978

EXPLANATION

- सांभर साल्ट लिमिटेड की स्थापना वर्ष 1960 में सांभर (जयपुर) में की गई।
- वर्ष 1964 में भारत सरकार द्वारा इसका अधिग्रहण कर इसे हिन्दुस्तान सांभर साल्ट लिमिटेड किया गया।

Q14.

जैम्स एण्ड ज्वैलरी (SEZ) की स्थापना किसके द्वारा की गई?

Aराजसिको

CORRECT ANSWER

check_circleरीको

Cआर.एफ.सी.

Dआर.एस.एम.एम.एल.

EXPLANATION

- जैम्स एण्ड ज्वैलरी (SEZ- विशेष आर्थिक क्षेत्र) की स्थापना सीतापुरा (जयपुर) में रीको (राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास एवं निवेश निगम लिमिटेड) द्वारा की गई।
- राजसिको – राजस्थान लघु उद्योग निगम लिमिटेड की स्थापना वर्ष 1961 में की गई।
- आर.एफ.सी. – राजस्थान वित्त निगम की स्थापना वर्ष 1955 में की गई।
- आर.एस.एम.एम.एल. – राजस्थान राज्य खान एवं खनिज निगम लिमिटेड की स्थापना वर्ष 1974 में की गई।

Q15.

राजस्थान में प्रथम रासायनिक खाद बनाने का कारखाना कहाँ स्थापित किया गया?

Aउदयपुर

Bचित्तौड़गढ़

CORRECT ANSWER

check_circleकोटा

Dराजसमंद

EXPLANATION

- श्रीराम फर्टीलाइजर राजस्थान का पहला रासायनिक खाद बनाने का कारखाना है जो कोटा में स्थापित किया गया है।

Q16.

राजस्थान की प्रथम मार्बल मण्डी कहाँ स्थित है?

CORRECT ANSWER

check_circleअजमेर

Bजयपुर

Cराजसमंद

Dमकराना

EXPLANATION

- राजस्थान की प्रथम मार्बल मण्डी किशनगढ़ (अजमेर) में स्थित है।

Q17.

राजस्थान का परम्परागत एवं प्राचीन उद्योग कौन-सा है?

Aचमड़ा उद्योग

Bचीनी उद्योग

CORRECT ANSWER

check_circleसूती वस्त्र उद्योग

Dसीमेन्ट उद्योग

EXPLANATION

- राजस्थान में प्रथम सूती वस्त्र कारखानें की स्थापना वर्ष 1889 में दी कृष्णा मिल्स नाम से ब्यावर (अजमेर) में स्थापित की गई।
- सूती वस्त्र उद्योग राजस्थान सबसे प्राचीन तथा परम्परागत संगठित उद्योग है।
- यह रेल्वे के बाद सर्वाधिक रोजगार प्रदाता उद्योग है।

Q18.

हिन्दुस्तान कॉपर लिमिटेड की स्थापना कब की गई?

Aवर्ष 1966

CORRECT ANSWER

check_circleवर्ष 1967

Cवर्ष 1964

Dवर्ष 1965

EXPLANATION

- हिन्दुस्तान कॉपर लिमिटेड की स्थापना वर्ष 1967 में की गई।
- यह राज्य के खेतड़ी (झुंझुनूँ) व आस-पास के क्षेत्रों में ताँबा भण्डारों से ताँबे के अयस्क के खनन एवं परिशोधन का कार्य करता है।

Q19.

राज्य में प्रथम औद्योगिक नीति कब लागू की गई?

A24 मार्च, 1978

B24 अप्रैल, 1978

C24 मई, 1978

CORRECT ANSWER

check_circle24 जून, 1978

EXPLANATION

- प्रथम औद्योगिक नीति 24 जून, 1978 को घोषित की गई।
- इस नीति के अन्तर्गत रोजगारोन्मुख उद्योग यथा-खादी, ग्रामोद्योग, हथकरघा व हस्तशिल्प के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई व असंतुलनों को दूर करने के प्रयास किए गए।

Q20.

राजस्थान में वनस्पति घी प्रथम कारखाना कहाँ पर स्थापित किया गया है?

Aचित्तौड़गढ़

Bअलवर

Cजयपुर

CORRECT ANSWER

check_circleभीलवाड़ा

EXPLANATION

- वनस्पति घी का प्रथम कारखाना वर्ष 1964 में भीलवाड़ा में स्थापित किया गया।
- वर्तमान में राजस्थान में वनस्पति घी के 6 कारखानें स्थापित है।
1. जयपुर – 4
2. चित्तौड़गढ़ – 1
3. भीलवाड़ा - 1

Q21.

संगमरमर मूर्ति उद्योग कहाँ स्थित है?

Aराजसमंद

Bउदयपुर

CORRECT ANSWER

check_circleजयपुर

Dनागौर

EXPLANATION

- संगमरमर मूर्ति उद्योग जयपुर में स्थित है।
- संगमरमर मूर्ति उद्योग को बढ़ावा देने के लिए रीको (RIICO) द्वारा C-DOS (सेन्टर फॉर डेवलपमेंट ऑफ स्टोन) की स्थापना की गई।

Q22.

पन्ना मण्डी कहाँ स्थित है?

CORRECT ANSWER

check_circleजयपुर

Bउदयपुर

Cजोधपुर

Dकोटा

EXPLANATION

- पन्ना मण्डी जयपुर में स्थित है।

Q23.

दी मेवाड़ शुगर मिल किस जिले में स्थित है?

CORRECT ANSWER

check_circleभोपाल सागर

Bश्रीगंगानगर

Cजयपुर

Dकेशोरायपाटन

EXPLANATION

- दी मेवाड़ शुगर मिल की स्थापना वर्ष 1932 में भोपाल सागर (चित्तौड़गढ़) में की गई जो एक निजी क्षेत्र का उद्योग है।

Q24.

निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए

सूची I

सूची II

ग्रामोद्योग

जिले

(A) रमकड़ा

(i) चित्तौड़गढ़

(B) बादला या मोठड़े

(ii) श्रीगंगानगर

(C) कृषि औजार

(iii) डूँगरपुर

(D) आजम प्रिंट

(iv) जोधपुर

कूट:-

AA- (i), B (ii), C- (iii), D- (iv)

BA- (iv), B (ii), C- (i), D- (iii)

CORRECT ANSWER

check_circleA- (iii), B (iv), C- (ii), D- (i)

DA- (ii), B (iv), C- (iii), D- (i)

EXPLANATION

- रमकड़ा (सोप स्टोन के तराशें हुए खिलौने) गलियाकोट
- (डूँगरपुर)- बादला या मोठड़े – जोधपुर
- कृषि औजार – गजसिंहपुर (श्रीगंगानगर)
- आजम प्रिंट – अकोला (चित्तौड़गढ़)

Q25.

अभ्रक ईंट उद्योग किस जिले में स्थित है?

CORRECT ANSWER

check_circleभीलवाड़ा

Bचित्तौड़गढ़

Cटोंक

Dजयपुर

EXPLANATION

- भारत में इसका उद्योग धनवाद (झारखण्ड) में स्थित है।
- माइकासाइट- अभ्रक के चूर्ण से चद्दर या ईंट बनाना जिसका उपयोग विद्युतरोधी उपकरणों में किया जाता है।