सिरोही जिले की सम्पूर्ण जानकारी | Sirohi District GK in Hindi | सिरोही जिला




सिरोही जिले का सामान्य परिचय


  • सिरोही जिले को सहसमल ने 1425 ईस्वी में बसाया था। सिरोही का नाम 'सिरानवा हिल' के नाम पर पड़ा है। कर्नल जेम्स टॉड के अनुसार सिरोही नगर का मूल नाम शिवपुरी था। 
  • सिरोही जिले का क्षेत्रफल : 5136 वर्ग किलोमीटर। 
  • सिरोही जिले की अक्षांशीय स्थिति : 24 डिग्री 15 मिनट उत्तरी अक्षांश से 25 डिग्री 17 मिनट उत्तरी अक्षांश तक। 
  • सिरोही जिले की देशांतरीय स्थिति : 72 डिग्री 16 मिनट पूर्वी देशांतर से 73 डिग्री 10 मिनट पूर्वी देशांतर तक। 
  • सिरोही जिले का संभागीय मुख्यालय - जोधपुर है। 
  • सिरोही जिले के उपनाम -  आर्बुद, देवड़ावटी, चंद्रावती आदि। 
  • माउन्ट आबू के उपनाम - राजस्थान का शिमला, राजस्थान का बर्खोयांस्क। 


सिरोही जिले के प्रमुख मेले एवं त्यौहार


  • सारणेश्वर जी का मेला - यह मेला सिरोही में भादवा सुदी 11 एवं 12 को भरता है। 
  • मातारामाता का मेला - यह मेला सिरोही में चैत्र अमावस्या को भरता है। 
  • गौतम ऋषि महादेव मेला - यह मेला सिरोही जिले के चांदीला में अप्रैल माह में भरता है। 
  • मारकंडेश्वर मेला - यह मेला गरासिया समुदाय का मेला है। इसका आयोजन सिरोही जिले के अंजारी गांव में भाद्रपद शुक्ला 11 एवं वैशाख पूर्णिमा को होता है। 
  • गोर मेला - यह मेला सिरोही के आबूरोड के सियावा गांव में वैशाख सुदी चतुर्थी को भरता है। 
  • नक्की झील मेला - यह मेला माउंट आबू (सिरोही) में वैशाख पूर्णिमा को भरता है। 


सिरोही जिले के प्रमुख मंदिर/शीर्ष मंदिर


  • दिलवाड़ा के जैन मंदिर - सिरोही में 11वीं से 13वीं सदी के मध्य सोलंकी कला के अद्भुत जैन मंदिर बने हुए हैं। यह मंदिर नागर शैली में बने हुए हैं। आबू पर्वत पर दिलवाड़ा में 5 श्वेतांबर मंदिर एवं एक दिगंबर जैन मंदिर है, जिनके नाम निम्नानुसार है :- विमलवसहि का जैन मंदिर, लूणवसहि का जैन मंदिर, खारातारा वसहि पार्श्वनाथ जैन मंदिर, महावीर स्वामी मंदिर,  पित्तलहर या भामाशाह का मंदिर। 
  • भद्रकाली माता का मंदिर - ऋषिकेश मंदिर के रास्ते में यह प्राचीन मंदिर स्थित है। 
  • ऋषिकेश मंदिर - यह मंदिर माउंट आबू (सिरोही) में उमरणी गांव में भगवान ऋषिकेश का मंदिर है। यहां पर प्रतिवर्ष भाद्रपद शुक्ला एकादशी को मेला भरता है। 
  • 'रसिया बालम' कुंवारी कन्या का मंदिर - दिलवाड़ा जैन मंदिर के पीछे पर्वत की तलहटी में यह मंदिर स्थित है। 
  • वशिष्ठजी का मंदिर - यह मंदिर माउन्ट आबू में स्थित है। 


सिरोही जिले के दर्शनीय स्थल/पर्यटन स्थल


  • माउंट आबू - माउंट आबू में अरावली की सबसे ऊंची चोटी गुरु शिखर (1722 मीटर) स्थित है। माउंट आबू में मुख्य पर्यटन स्थल निम्न है :- दिलवाड़ा जैन मंदिर, सनसेट पॉइंट, नक्की झील, अर्बुदा देवी का मंदिर, अचलगढ़ दुर्ग, चौमुखा मंदिर, अचलेश्वर महादेव मंदिर, हनीमून प्वाइंट, चंद्रावती नगरी, ट्रैवर्स टैंक, प्रजापति ईश्वरीय विश्वविद्यालय आदि। 
  • चंपा गुफा - यह गुफा नक्की झील के पास स्थित है। इस गुफा में स्वामी विवेकानंद 14 अप्रैल 1891 को आए थे तथा कुछ दिन के लिए याद ठहरे थे। 
  • माउंट आबू वन्यजीव अभयारण्य - यह अभ्यारण्य राजस्थान का एकमात्र पहाड़ी पर स्थित अभयारण्य है, जो जंगली भालूओं, मुर्गों, युबलेफरीस (सबसे सुंदर छिपकली) एवं डिकिल पटेरा आबू एंसिस घास (विश्व में एकमात्र यही पाई जाती है) हेतु प्रसिद्ध है। वर्तमान में यह अभयारण्य की गिनती में नहीं आता है। ग्रीन मुनिया नाम की चिड़िया आबू पर्वत पर पाई जाती है। 
  • पश्चिमी बनास नदी - पश्चिमी बनास नदी का उद्गम सिरोही जिले के नया सानवरा गांव के निकट से होता है तथा यह सिरोही जिले से बहती हुई कच्छ के रण में जा गिरती  है। 
  • बसंतगढ़ दुर्ग - इस दुर्ग का निर्माण महाराणा कुंभा के द्वारा सिरोही जिले के पिंडवाड़ा गांव में करवाया गया था। 
  • अचलगढ़ दुर्ग - इस दुर्ग को आर्बुद दुर्ग भी कहा जाता है। यह दुर्ग आबू पर्वत पर मंदाकिनी झील के किनारे स्थित है। इस दुर्ग का निर्माण परमार शासकों ने करवाया था तथा इस दुर्ग का पुनर्निर्माण 1452 ईस्वी में महाराणा कुंभा के द्वारा करवाया गया। इस दुर्ग में अंकलेश्वर महादेव का मंदिर, सावन भादो झील, ओखा रानी का महल आदि दर्शनीय स्थल स्थित है। 


सिरोही जिले के अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न/तथ्य


  • राजस्थान का पहला इको सेंसेटिव जोन - माउंट आबू (सिरोही) में है। 
  • ब्रिटिश काल में पहली नगर पालिका - आबू (1864) में। 
  • राजस्थान की सर्वाधिक ऊंचाई पर स्थित झील - नक्की झील (माउंट, आबू सिरोही में है राजस्थान का सर्वाधिक आदि स्थान माउंट आबू सिरोही) है। 
  • राजस्थान का सर्वाधिक ठंडा एवं सर्वाधिक वर्षा वाला स्थान - माउंट आबू (सिरोही) है। 
  • राजस्थान का सबसे कम गांव वाला जिला - सिरोही जिला है। 
  • राजस्थान का न्यूनतम ग्रामीण साक्षरता दर वाला जिला - सिरोही जिला है। 
  • राजस्थान का न्यूनतम तापांतर वाला स्थान - माउंट आबू (सिरोही में) है। 
  • राजस्थान के माउंट आबू का तापमान गर्मियों के दिनों में राजस्थान के अन्य स्थानों की तुलना में कम रहता है, क्योंकि माउंट आबू उच्च ऊंचाई पर अवस्थित है। 
  • चोपड़ा झील सिरोही जिले में है। 
  • दूध बावड़ी माउंट आबू (सिरोही) में है। 
  • सिरोही जिले के वाल्दा से टंगस्टन प्राप्त होता है तथा आबूरोड (सिरोही) से तांबा उत्पादित होता है। 
  • हाईटेंशन इंसुलेटर्स का कारखाना - हाईटेंशन इंसुलेटर्स का कारखाना आबू रोड पर स्थित है। 
  • आधुनिक पॉलिटेक्स - आबू रोड पर है। 
  • जेके लक्ष्मी सीमेंट का कारखाना - यह कारखाना पिंडवाड़ा (सिरोही) में स्थापित है। इसकी स्थापना 1982 ईस्वी में की गई थी। 
  • बिनानी सीमेंट लिमिटेड - इसकी स्थापना 1997 ईस्वी को पिंडवाड़ा (सिरोही) में की गई थी। 
  • गुजरात अंबुजा सीमेंट का कारखाना - यह कारखाना भी सिरोही जिले में स्थित है। 
  • ग्रीष्म महोत्सव - ग्रीष्म महोत्सव जून माह में माउंट आबू (सिरोही) में आयोजित होता है। 
  • शरद महोत्सव - शरद महोत्सव दिसंबर माह में माउंट आबू (सिरोही) में आयोजित होता है। 
  • सिरोही जिले के प्रमुख लोक नृत्य - कूद व जावडा/जवारा नृत्य, लूर नृत्य, वालर नृत्य, रायण नृत्य, मांदल नृत्य, गर्वा नृत्य आदि। 
  • सैय्यद बादशाह की दरगाह - शिवगंज (सिरोही) में है। 
  • स्वरूप निवास महल/केसर निवास महल सिरोही जिले में है। 

आज के इस पोस्ट में हमने "राजस्थान के जिला दर्शन" की श्रृंखला में "सिरोही जिला दर्शन" को पूरी तरह से कवर करने की पूरी कोशिश की हैं। इसमें सिरोही का सामान्य परिचय, सिरोही के उपनाम, सिरोही का क्षेत्रफल, सिरोही की मानचित्र में स्थिति, सिरोही में विधानसभा क्षेत्र, सिरोही के मेले, सिरोही के प्रमुख मंदिर, सिरोही के पर्यटन स्थल एवं इसके अलावा जितने भी अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न बन सकते थे, उन सभी को शामिल कर पेश किया गया है। मैं उम्मीद करती हूँ कि आप सभी पाठकों को मेरी यह पोस्ट पसंद आयी होगी। आप सभी को यह पोस्ट कैसी लगी आप मुझे कमेंट करके जरूर बताएं।