केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने राष्ट्रीय कृषि विकास योजना को तीन साल तक बढ़ाने की स्वीकृति दी। 15 हजार करोड़ रुपये मंजूर किए
रक्षा मंत्री ने जहाजरानी सम्मेलन - 2017 का उद्घाटन किया
रक्षा मंत्री निर्मला सीतारामन ने गोवा जहाजरानी सम्मेलन - 2017 का उद्घाटन वेरेम, उत्तरी गोवा में आई एन एस मंडोवी पर किया। इसका आयोजन नौसैनिक युद्ध कॉलेज, गोवा ने किया है। भारत, बांग्लादेश, इंडोनेशिया, मॉलदीव, मलेशिया, मॉरीशस, म्यांमा, सेशेल्स, सिंगापुर, श्रीलंका और थाईलैंड की नौसेनाओं के प्रमुख तथा समुद्री एजेंसियों के प्रमुख इस सम्मेलन में भाग ले रहे हैं।
हरियाणा, कर्नाटक, केरल, छत्तीसगढ़ और ने आज अपना स्थापना दिवस मनाया
1 नवंबर को देश के 5 राज्यों के स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी 5 राज्यों को बधाई दी। आज के दिन हरियाणा, मध्य प्रदेश, केरल, छत्तीसगढ़ और कर्नाटक अपना स्थापना दिवस मना रहे हैं। आज केरल अपना 60वां स्थापना दिवस मना रहा है।वहीं, हरियाणा आज 51वां स्थापना दिवस मना रहा है।
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की वर्षगांठ पर जनता को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि छत्तीसगढ राज्य ने अपने गठन के बाद बीते 17 वर्षों में तरक्की के अनेक नये कीर्तिमान स्थापित किए हैं।मध्य प्रदेश आज अपना 62वां स्थापना दिवस मना रहा है।दो महीने पहले सीएम चौहान ने \.मध्य प्रदेश विकास यात्रा\. शुरू की थी। आज इसका समापन हुआ।
1200 अरब डॉलर में होगा अमेरिकी परमाणु हथियारों का आधुनिकीकरण
अमेरिका के मौजूदा परमाणु हथियारों में आमूल-चूल बदलाव करते हुए उनका आधुनिकीकरण करने की दीघर्कालिक योजना पर 1200 अरब डॉलर खर्च होने की संभावना है।यह खर्च अगले करीब 30 वर्षों में आयेगा। इसके तहत फिलहाल पुराने माने जा रहे सभी परमाणु हथियारों को बदल दिया जाएगा।
उर्वरक सब्सिडी दावों के भुगतान को 10,000 करोड़ रुपये मंजूरी
सरकार ने वित्त वर्ष 2016-17 के लिए उर्वरक सब्सिडी के बकाया दावों के भुगतान के लिये 10,000 करोड़ रुपये की विशेष बैंकिंग व्यवस्था (एसबीए) के क्रियान्वयन को मंजूरी दे दी है। यह बैंकिंग व्यवस्था पहले ही लागू की जा चुकी है, लेकिन अब इसे सरकार की मंजूरी मिली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) की बैठक में यह फैसला किया गया।सरकार उर्वरक विनिर्माताओं तथा आयातकों के जरिये किसानों को सब्सिडी वाली कीमत पर यूरिया और 21 ग्रेड का पीएंडके (फॉस्फेट और पोटाशियम) उपलब्ध कराती है।
विश्व बैंक की रिपोर्ट में कारोबार आसान बनाने में भारत की रैंकिंग बढ़ने से सेन्सेक्स और निफ्टी रिकॉर्ड ऊंचाई पर
विश्व बैंक की रिपोर्ट में कारोबार आसान बनाने में भारत की रैंकिंग बढ़ने से बम्बई शेयर बाजार में सेन्सेक्स और निफ्टी रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गये। कारोबार में सेंसेक्स 397 अंक के उछाल के साथ 33 हजार 607 पर था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 99 अंक बढ़कर 10 हजार 434 पर आ गया।
भारत ने पुरूषों की राष्ट्रमंडल निशानेबाजी प्रतियोगिता की 10 मीटर पिस्टल स्पर्धा के सभी मुकाबले जीते
ऑस्ट्रेलिया के ब्रिसबेन में राष्ट्रमंडल निशानेबाजी प्रतियोगिता में आज भारतीय निशानेबाजों ने पुरूषों के दस मीटर एयर पिस्टल प्रतियोगिता में सारे पदक झटक लिए। शाहज़र रिज़वी, ओमकार सिंह और जीतू राय ने स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीते। दस मीटर महिला एयर राइफल प्रतियोगिता में पूजा घाटकर ने स्वर्ण जीता। भारत की ही अंजूम मुदगिल ने रजत पदक जीता। कांस्य पदक सिंगापुर की मार्टिना लिंडसे वेलोसो ने जीता। कल हिना सिध्धू ने दस मीटर एयर पिस्टल में स्वर्ण पदक जीता था। भारत अब तीन स्वर्ण, तीन रजत और एक कांस्य पदक के साथ पदक तालिका में शीर्ष पर है।
