किदाम्बी श्रीकांत ने फ्रेंच ओपन बैडमिंटन का पुरुष सिंगल्स खिताब जीता
भारत ने ईरान के चाबहार बंदरगाह से अफगानिस्तान के लिए गेहूं की पहली खेप भेजी
भारत से अफगानिस्तान के लिए गेहूं की पहली खेप रवाना की। इसे ईरान के चाबहार बंदरगाह से भेजा जाएगा। भारत ने अफगानिस्तान के लोगों के लिए अनुदान आधार पर ग्यारह लाख टन गेहूं उपलब्ध कराने का वादा किया है। यह खेप इसी अनुदान का हिस्सा है। पहली खेप के बाद अगले छह महीनों में भारत से गेहूं की छह और खेप अफगानिस्तान भेजी जाएंगी।
इटली के प्रधान मंत्री भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे
इटली के प्रधान मंत्री पाओलो जेन्टिलोनी दो दिन की भारत यात्रा पर आज नई दिल्ली पहुंचे। करीब एक दशक के अंतराल के बाद इटली के कोई प्रधानमंत्री भारत यात्रा पर आए हैं। इस यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय, राजनीतिक और आर्थिक संबंधों को मजबूत करना है।
‘हेरिटेज वॉक’ परियोजना में सहयोग करेगा ‘एक्सिस बैंक फाउंडेशन’
देश भर के शहरों एवं नगरों में स्थित ऐतिहासिक धरोहरों के प्रति लोगों में समझ पैदा करने में मदद के लिये एक्सिस बैंक फाउंडेशन (एबीएफ) ने भारतीय कला एवं संस्कृति के ऑनलाइन विश्वकोष ‘साहापीडिया’ की परियोजना ‘हेरिटेज वॉक’ में मदद के लिये उससे हाथ मिलाया है। एबीएफ अपने एक्सिस केयर्स कार्यक्रम के माध्यम से एक साल में साहापीडिया द्वारा आयोजित करीब 200 गाइडेड वॉकिंग टूर में सहयोग करेगा। इनमें से तकरीबन आधी यात्रा दिव्यांगों एवं वंचित तबके के बच्चों के लिये होगी। ऐसे कार्यक्रमों के लिये पंजीकरण मुफ्त लेकिन सीमित है, जिनमें पर्यटकों को बेहद कम मशहूर ऐसी अनदेखी अनसुनी जगहों की जानकारी दी जाती है।
पांच शीर्ष न्यायाधिकरणों में करीब साढ़े तीन लाख मामले लंबित
विधि आयोग की एक ताजा रिपोर्ट में कहा गया है कि देश के पांच शीर्ष न्यायाधिकरणों में करीब साढ़े तीन लाख मामले लंबित हैं जिनमें से अकेले आयकर अपीली न्यायाधिकरण में 91,000 मामले लंबित हैं। पैनल ने विधि मंत्रालय को सौंपी अपनी रिपोर्ट ‘असेसमेंट ऑफ स्टैटुटरी फ्रेमवर्क ऑफ ट्रिब्यूनल्स इन इंडिया’ में कहा, ‘‘न्यायाधिकरणों में मामलों के निबटारे की दर प्रति वर्ष दर्ज होने वाले मामलों की तुलना में ...94 प्रतिशत.. है, फिर भी लंबित मामले अधिक हैं।
जुलाई 2017 तक केन्द्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण में 44,333 लंबित मामले थे। वहीं 30 सितंबर 2016 तक रेलवे दावा न्यायाधिकरण में 45,604 लंबित मामले थे।पांचों न्यायाधिकरणों में कुल 3,50,185 मामले लंबित हैं।
विदेशी निवेशकों ने भारतीय पूंजी बाजारों में तीन अरब डालर का निवेश किया
विदेशी निवेशकों ने अक्तूबर महीने में अब तक भारतीय पूंजी बाजारों में लगभग तीन अरब डालर का निवेश किया है|इस दौरान इन निवेशकों ने ज्यादातर पैसा बांड बाजारों में लगाया। नवीतनम डिपाजिटरी आंकड़ों के अनुसार विदेशी निवेशकों (एफपीआई) ने 3-27 अक्तूबर के दौरान शेयर बाजारों में 2,806 करोड़ रुपये का निवेश किया। ऋण बाजारों में 15,132 करोड़ रुपये का अतिरिक्त निवेश किया गया। इस तरह से कुल मिलाकर 17,938 करोड़ रुपये 2.75 अरब डालर निवेश किया गया।
जीएसटी में राज्यों को 8,698 करोड़ की राजस्व क्षतिपूर्ति
जीएसटी लागू करने से विभिन्न राज्यों को राजस्व की हुई हानि को भरपाई के लिए केंद्र सरकार ने 8,698 करोड़ रुपये जारी किए हैं। राजस्थान और अरुणाचल को छोड़कर बाकी सभी राज्यों को जीएसटी लागू होने के बाद पहले दो महीने (जुलाई-अगस्त) के नुकसान की भरपाई की गई है। जीएसटी लागू करने से विभिन्न राज्यों को राजस्व की हुई हानि को भरपाई के लिए केंद्र सरकार ने 8,698 करोड़ रुपये जारी किए हैं। राजस्थान और अरुणाचल को छोड़कर बाकी सभी राज्यों को जीएसटी लागू होने के बाद पहले दो महीने (जुलाई-अगस्त) के नुकसान की भरपाई की गई है।
क्यूबा ने की नई इमिग्रेशन नीति की घोषणा
वॉशिंगटन के साथ संबंधों में तनाव के बीच क्यूबा के विदेश मंत्री ने देश के बाहर रह रहे आठ लाख क्यूबाई नागरिकों के साथ संबंधों को मजबूत करने के लिए नयी आव्रजन नीतियों की घोषणा की है। अमेरिका ने आरोप लगाया है कि हवाना में रहस्यमयी श्रवण संबंधी हमले के कारण उसके राजनयिक बीमार पड़ गए। इसके बाद अमेरिका और क्यूबा के रिश्ते तनावपूर्ण हो गए हैं। विदेश मंत्रालय निर्वासित क्यूबाई नागरिकों को दो पर्यटक बंदरगाहों के माध्यम से प्रवेश और प्रस्थान का अधिकार देगा और अवैध रूप से देश छोड़ने वाले नागिरकों को लौटने की अनुमति देगा। केवल उन्हीं लोगों को लौटने की अनुमति नहीं होगी जिन्होंने गुआंतानामो की खाड़ी में अमेरिकी नौसेना अड्डे से देश छोड़ा था।
