स्वच्छ भारत मिशन को आज तीन वर्ष पूरे
अमरीका में लास वेगास में एक संगीत समारोह में अंधाधुंध गोलीबारी
अमरीका में लास वेगास में एक संगीत समारोह में अंधाधुंध गोलीबारी में पचास से अधिक लोग मारे गये हैं और सैकड़ों घायल हुए हैं। चार हजार छह लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 64 वर्षीय बंदूकधारी स्टेफन पाडोक ने मांडलय-बे होटल की 32वीं मंजिल से खुले मैदान में चल रहे संगीत समारोह पर गोलीबारी की, जिसमें लगभग 22 हजार लोग शामिल थे।विदेश मंत्रालय ने कहा कि लास वेगास गोलीबारी घटना में कोई भी भारतीय प्रभावित नहीं हुआ है।
इंडियन आयल कार्पोरेशन ने अमरीकी कच्छा तेल ख़रीदा
सोलह लाख बैरल कच्चे तेल से लदा पहला अमरीकी जहाज आज पारादीप बंदरगाह पहुंचा। इसकी खरीदारी इंडियन आयल कार्पोरेशन ने की है। इस तेल का शोधन इंडियन आयल की पूर्वी तट स्थित रिफाइनरी पारादीप , हल्दिया, बरौनी और बोंगाई गांव में किया जायेगा। इंडियन आयल सार्वजनिक क्षेत्र की ऐसी पहली भारतीय कंपनी बन गयी है, जिसने 39 लाख बैरल अमरीकी क्रूड का आर्डर दिया है।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की एक सौ 48वीं जयंती पर कृतज्ञ राष्ट्र ने आज उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।गांधी जयंती के अवसर पर आज देशभर में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। यह दिन अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में भी मनाया जाता है।आज ही पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर राष्ट्र उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए है। राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, भाजपा के वरिष्ठ नेता और कई गणमान्य लोगों ने शास्त्री जी की समाधि विजयघाट पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
\.बायोलॉजिकल क्लॉक\. की गुत्थी सुलझाने वालों को नोबेल
अमरीका के आनुवंशिकीविद् जैफ्री सी हॉल, माइकल रोसबाश और माइकल डब्ल्यू यंग को मानव शरीर की आंतरिक क्रिया पर शोध के लिए संयुक्त रूप से इस वर्ष के चिकित्सा नोबेल पुरस्कार के लिए चुना गया है। इस आंतरिक जैविक क्रिया को सर्केडियन रिदम के नाम से जाना जाता है। नोबल असेम्बली ने स्वीडन की राजधानी स्टॉक होम में आज इसकी घोषणा की।सोने और जागने के चक्र को नियंत्रित करने के तौर-तरीकों का पता लगाने वाले जेफ्री हॉल, माइकल रॉसबैश और माइकल यंग को पुरस्कार के तौर पर 11 लाख डॉलर (7.20 करोड़ रुपये) नकद और प्रतीक चिह्न दिए जाएंगे।
वैज्ञानिकों ने फ्रूट फ्लाई (वैज्ञानिक नाम ड्रोसोफिला मेलानोगेस्टर) पर शोध कर इसका पता लगाया है। यह क्लॉक नींद के अलावा खानपान, हार्मोन और शरीर के तापमान को निर्धारित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।खोज ने इस बात पर प्रकाश डाला है कि पृथ्वी की परिक्रमा के साथ पेड़-पौधे, पशु और मनुष्य जैविक तौर पर कैसे खुद को उसके अनुकूल ढालते हैं।
ट्वेंटी-ट्वेंटी क्रिेकेट श्रृंखला के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा
ऑस्ट्रेलिया के साथ तीन मैचों की ट्वेंटी-ट्वेंटी क्रिेकेट श्रृंखला के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। आशीष नेहरा की टीम में वापसी हुई है, जबकि स्पिनर रवि चन्द्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा को एकदिवसीय टीम के बाद ट्वेंटी-ट्वेंटी टीम में नहीं लिया गया है। शिखर धवन की टीम में वापसी हुई है।
