चुनाव बॉण्ड योजना को साकार करेगी केंद्र सरकार
महिला और बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने नारी पोर्टल की शुरूआत की
महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए आज नई दिल्ली में नारी नाम के ऑनलाइन पोर्टल का उद्घाटन किया। इसके जरिए महिलाओं के लिए सरकारी योजनाओं और पहल के बारे में आसानी से जानकारी उपलब्ध हो सकेगी। इस अवसर पर श्रीमती मेनका गांधी ने कहा कि पोर्टल -nari.nic.in में सरकार की तीन सौ पचास से अधिक योजनाओं और कार्यक्रमों के बारे में महत्वपूर्ण सूचनाओं को संक्षेप में पेश किया गया है।
इस पोर्टल से महिलाओं से संबंधित विभिन्न योजनाओं को संचालित करने वाले मंत्रालयों, विभागों और स्वायत संगठनों के बारे में भी सूचना उपलब्ध है। साथ ही इससे आसानी से ऑनलाइन आवेदन पत्र दिए जा सकते हैं और शिकायतों का निपटारा किया जा सकता है। नारी पोर्टल में पोषाहार, स्वास्थ्य की जांच, नौकरियों का पता लगाने, निवेश और बचत की सलाह, महिलाओं के खिलाफ अपराधों की जानकारी, इस संबंध में रिपोर्ट की प्रक्रिया, कानूनी सहायता सैल, बच्चों को गोद लेने की कार्यविधि और कई अन्य सूचनाएं दी गई हैं। महिला और बाल विकास मंत्री ने ई-संवाद पोर्टल का भी उद्घाटन किया। यह मंत्रालय के साथ स्वयंसेवी संगठन और सिविल सोसायटी की बातचीत का एक मंच होगा।
संसद ने राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक संशोधन विधेयक-2017 पारित किया
संसद ने राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक-नाबार्ड संशोधन विधेयक, 2017 पारित कर दिया है। राज्यपसभा ने आज इसे मंजूरी दे दी है। यह विधेयक राष्ट्रीमय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक अधिनियम 1981 में संशोधन के बारे में है। इस विधेयक में केन्द्रध सरकार को बैंक की अधिकृत पूंजी पांच हजार करोड़ रूपये से बढ़ाकर 30 हजार करोड़ रूपये करने की अनुमति का प्रावधान किया गया है। सरकार भारतीय रिजर्व बैंक से विचार-विमर्श कर इस राशि को बढ़ा सकती है। वर्तमान में नाबार्ड की 99 दशमलव छह प्रतिशत हिस्सेिदारी केन्द्र सरकार और शेष रिजर्व बैंक के पास है। नाबार्ड को कृषि और ग्रामीण क्षेत्रों में औद्योगिक विकास के लिए ऋण जैसी सुविधाएं प्रदान करने और इनके नियमन की जिम्मेडदारी सौंपी गई है।
देश की अर्थव्यवस्था के आठ प्रमुख क्षेत्रों में नवम्बर 2017 में छह दशमलव आठ प्रतिशत की वृद्धि
तेल शोधन, इस्पात और सीमेंट जैसे उद्योगों में बेहतर प्रदर्शन के कारण नवंबर 2017 में अर्थव्यवस्था के आठ प्रमुख क्षेत्रों में छह दशमलव आठ प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय से जारी आंकड़ों में बताया गया है कि नवबंर में वार्षिक आधार पर तेल शोधन के क्षेत्र में आठ दशमवल दो प्रतिशत, इस्पात में 16 दशमलव छह प्रतिशत और सीमेंट में 17 दशमलव तीन प्रतिशत की वृद्धि हुई। कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस के उत्पादन में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई, लेकिन कोयला उत्पादन का नकारात्मक प्रदर्शन रहा। अक्तूबर 2016 के बाद उत्पादन की यह सर्वाधिक वृद्धि है।
जाने-माने उर्दू शायर और भगवद्गीता का उर्दू में अनुवाद करने वाले अनवर जलालपुरी का लखनऊ में देहान्त
जाने-माने उर्दू शायर और भगवद्गीता का उर्दू में अनुवाद करने वाले अनवर जलालपुरी का आज सुबह लखनऊ में देहान्त हो गया। 71 वर्षीय श्री जलालपुरी पिछले बृहस्पतिवार को दिमाग की नस फटने के बाद लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती थे। उनकी प्रसिद्ध कृतियों में राह-रौ से रहनुमा तक, उर्दू शायरी में गीतांजलि और उर्दू शायरी में गीता प्रमुख हैं।मशहूर शायर जलालपुरी ने श्रीमद्भगवद गीता का उर्दू में अनुवाद किया था। उन्होंने प्रसिद्ध धारावाहिक अकबर द ग्रेट के संवाद लिखे। और उर्दू शायरी गीतांजलि लिखी जिसे बेहद सराहा गया।
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच क्रिकेट श्रृंखला को स्वतंत्रता श्रृंखला नाम दिया
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन क्रिकेट टेस्ट मैचों की श्रृंखला पांच जनवरी से केपटाउन टेस्ट द्वारा शुरू होगी। दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट संघ ने इस श्रृंखला को स्वतंत्रता श्रृंखला नाम दिया है। संघ की विज्ञप्ति के अनुसार 1991 में दक्षिण अफ्रीका के वैश्विक खेल बहिष्कार को समाप्त कराने के भारतीय प्रयासो के सम्मान में यह नाम रखा गया है।
