साढ़े छह प्रतिशत रहेगी मौजूदा वित्त वर्ष में सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर
29 जनवरी से शुरू होगा संसद का बजट सत्र
संसद का बजट सत्र 29 जनवरी से शुरू होगा। नई दिल्ली में संसदीय मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति की बैठक में सत्र बुलाने का निर्णय लिया गया। राष्ट्रपति सत्र के पहले दिन दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे। आम बजट पहली फरवरी को पेश किया जायेगा। सत्र का पहला चरण नौ फरवरी को समाप्त हो जायेगा।
भारत ने चीन के 98 उत्पादों पर डम्पिंगरोधी शुल्क लगाया
भारत ने पिछले वर्ष 27 दिसंबर को चीन से आयात किये जाने वाले कम से कम 98 उत्पादों पर डम्पिंगरोधी शुल्क लगाया है. जिन उत्पादों पर शुल्क लगाया गया है उसमें फ्लैक्स फैब्रिक, विटामिन सी, कुछ निश्चित धागे एवं रसायन शामिल हैं.चालू वित्तवर्ष के अप्रैल से अक्तूबर के दौरान चीन के साथ व्यापार घाटा 36.73 अरब डॉलर का रहा.भारत को चीन का निर्यात मजबूती के साथ दूरसंचार और बिजली जैसे तेजी से विकसित होते क्षेत्र की मांग को पूरा करने के लिए हो रहा है.
अमरीका ने आतंकवादियों के खिलाफ पाकिस्तान के निष्क्रिय रवैये के कारण एक अरब 15 करोड़ डॉलर की सुरक्षा सहायता रोकी
अमरीका ने आतंकवादियों के खिलाफ पाकिस्तातन के रवैये से नाराज होकर उसे एक अरब 15 करोड़ डॉलर की सुरक्षा सहायता और सैन्या हथियारों की आपूर्ति स्थेगित कर दी है। अमरीका ने कहा है कि पाकिस्ता न, अफगान तालिबान और हक्कारनी नेटवर्क सहित विभिन्नर आतंकवादी समूहों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करने और उसकी भूमि पर आतंकवादियों के सुरक्षित ठिकानों को समाप्तर करने में विफल रहा है। वाशिंगटन में संवाददाताओं से बातचीत में विदेश विभाग के प्रवक्ता हेथर नाउर्ट (HEATHER NAUERT) ने हालांकि कहा कि स्थागित करने का अर्थ यह नहीं है कि सहायता हमेशा के लिए स्थकगित कर दी गई है।
उत्तहर कोरिया ने दक्षिण कोरिया का वार्ता प्रस्ताHव स्वीनकार किया
उत्तहर कोरिया दो वर्ष से अधिक समय में पहली बार पड़ोसी दक्षिण कोरिया के साथ वार्ता शुरू करने पर सहमत हुआ है। उत्ततर कोरिया ने अधिसूचित किया है कि वह उच्च्स्तकरीय वार्ता के लिए अपना शिष्टैमंडल भेजेगा। वार्ता गैर-सैन्यर क्षेत्र में पानमूनजोम गांव में मंगलवार को होगी।
अमरीका ने ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम से संबंधित पांच ईरानी कंपनियों पर प्रतिबंध लगाया
अमरीका ने ईरान के मिसाइल कार्यक्रम में मदद करने वाली पांच ईरानी कंपनियों पर प्रतिबंध लगा दिया है। प्रतिबंध के अंतर्गत अमरीका में इन कंपनियों की संपत्तियां जब्ता होंगी और अमरीकी नागरिक इनसे लेनदेन नहीं कर पाएंगे। अमरीका के राजस्वा विभाग ने कहा है कि ये पांचों कंपनियां ईरान के शाहिद बाकरी इंडस्ट्रियल ग्रुप की अधीनस्थ कंपनियां हैं, जो ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों के विकास के लिए जिम्मेददार है।
कैपटाउन क्रिकेट टेस्ट में भारत के साथ दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 286 रन
तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला के पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका की टीम 286 रन पर ऑल आउट हो गई। भारत की ओर से भुवनेश्वर कुमार ने चार और जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पंड्या, आर अश्विन तथा मोहम्मद शमी ने एक-एक विकेट लिया। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से एबी डिविलियर्स 65, फाफ डुप्लेसिस 62 रन और क्विंटन डी कॉक 43 रन बनाकर आउट हुए।
