अंतर्राष्ट्रीय सीमा और LOC के पास 14 हजार बंकरों के निर्माण को केंद्र की मंजूरी
राष्ट्री य राजधानी क्षेत्र में भीड़भाड़ कम करने के लिए 32 हजार करोड़ रुपये से अधिक की बड़ी सड़क परियोजनाएं जारी
राष्ट्री य राजधानी दिल्लीर में सड़कों पर भीड़भाड़ कम करने और यातायात सुगम बनाने के लिए 32 हजार करोड़ रुपये की बड़ी परियोजनाएं बनाई गई हैं। इसमें 6 हजार करोड़ रूपये लागत की एक्साप्रेस वे परियोजना भी शामिल है।
शीर्ष पुलिस अधिकारियों का सम्मेतलन मध्य प्रदेश के टेकनपुर में शुरू
देश के शीर्ष पुलिस अधिकारियों का तीन दिन का सम्मेलन आज मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में बीएसएफ अकादमी टेकनपुर में शुरू हुआ । इस में सभी राज्यों तथा केन्द्रीय पुलिस संगठनों के पुलिस महानिदेशक और महानिरीक्षक स्तर के अधिकारी भाग ले रहे हैं।सम्मे लन का औपचारिक शुभारम्भप आज केन्द्री य गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने किया। इस मौके पर केन्द्री य गृह राज्यामंत्री हंसराज अहीर और राष्ट्रीजय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल सहित, प्रमुख सुरक्षा एजेंसियों के शीर्ष अधिकारी भी मौजूद थे।तीन दिनों तक चलने वाली इस कान्फ्रें स में देश के अंदर आतंकवाद और अन्यए अपराधों से निपटने की रणनीति बनेगी, साथ ही देश की सीमा पर सुरक्षा को लेकर विचार-विमर्श होगा|
फ्रांस के जिल सिमोन ने महाराष्ट्र ओपन टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीता
फ्रांस के गैर वरीयता प्राप्त खिलाड़ी जिल सिमोन ने महाराष्ट्र ओपन टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया है। इसे पहले चेन्नई ओपन के नाम से जाना जाता था और यह भारत की एकमात्र वर्ल्ड टूर प्रतियोगिता है। सिमोन ने कल पुणे में फाइनल में दक्षिण अफ्रीका के केविन एंडरसन को लगातार सेट में 7-6, 6-2 से पराजित किया। फरवरी 2015 में मॉर्सेली में जीत के बाद सिमोन का यह पहला खिताब है।
