केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने एकल ब्रांड खुदरा क्षेत्र में 100 % प्रत्यक्ष विदेशी निवेश को मंजूरी दी, एयर इंडिया में 49 प्रतिशत निवेश की भी मंजूरी
विश्व बैंक ने भारत की वृद्धि दर वर्ष 2018 में 7 दशमलव 3 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया
विश्व बैंक ने भारत की वृद्धि दर वर्ष 2018 में 7 दशमलव 3 प्रतिशत और अगले दो साल के दौरान साढ़े सात प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है। वॉशिंगटन में जारी वैश्विक आर्थिक अनुमान - 2018 में विश्व बैंक ने कहा कि महत्वाकांक्षी सरकार के व्यापक आर्थिक सुधारों के कारण भारत में अन्य उभरती अर्थव्यवस्था वाले देशों के मुकाबले वृद्धि की व्यापक संभावनाएं मौजूद हैं। विश्व बैंक में विकास अनुमान समूह के निदेशक अयहान कोसे ने कहा कि अगले 10 वर्षों में भारत की वृद्धि दर 7 प्रतिशत के आसपास होगी। चीन की वृद्धि दर कम हो रही है और उम्मीद है कि चीन के मुकाबले भारत की वृद्धि दर धीरे-धीरे बढ़ेगी।
विश्व हिन्दी दिवस आज
आज विश्व हिन्दी दिवस है। हिन्दी के प्रसार प्रचार और लोगों में भाषा की जागरुकता के उददेश्य से यह दिवस मनाया जाता है।वैश्विक पटल पर हिन्दी को बढ़ावा देने के लिए पहला विश्व हिन्दी दिवस सम्मेलन 10 जनवरी,1975 को नागपुर में आयोजित किया गया था। वर्ष 2006 से विदेशों में सभी भारतीय दूतावास 10 जनवरी को हिन्दी दिवस मनाते हैं। हिन्दी के बढती लोकप्रियता को देखते हुए शब्दों को ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी ने भी हिंदी के अनेकों शब्द शामिल किया गया है।
के. सिवान होंगे इसरो के नए अध्यक्ष होंगे, किरण कुमार का लेंगे स्थान
जानेमाने वैज्ञानिक सिवान के को सरकार ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का अध्यक्ष नियुक्त किया. उन्होंने ए एस किरण कुमार का स्थान लिया है. कार्मिक मंत्रालय की ओर से जारी एक आदेश के मुताबिक मंत्रिमंडल की नियुक्ति संबंधी समिति ने अंतरिक्ष विभाग में सचिव पद और अंतरिक्ष आयोग के अध्यक्ष पद पर उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी. उनका कार्यकाल तीन वर्ष का होगा.सिवान वर्तमान में विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र में निदेशक हैं. वह कुमार का स्थान लेंगे जिनकी नियुक्ति 12 जनवरी 2015 को हुई थी.
बी सी सी आई ने दक्षिण अफ्रीका दौरे में तीन एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैचों के लिए 16 सदस्यीय भारतीय महिला टीम की घोषणा
भारतीय महिला क्रिकेट टीम दो फरवरी से दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर रवाना होगी और मिताली राज की कप्तानी में वहां तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज़ में हिस्सा लेगी। अखिल भारतीय सीनियर महिला चयन समिति ने दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिये आज टीम की घोषणा की। एकदिवसीय श्रृंखला के बाद दोनों टीमों के बीच पांच ट्वेंटी-ट्वेंटी अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज़ भी होगी।
आंचल ठाकुर ने तुर्की में अंतर्राष्ट्रीय स्कीइंग प्रतियोगिता में भारत के लिए पहली बार पदक जीतकर इतिहास रचा
आंचल ठाकुर ने तुर्की में भारत के लिए स्कीइंग में पहली बार अंतर्राष्ट्रीय पदक जीतकर इतिहास रचा है। 21 वर्षीय आंचल ने एल्पाइन इज्देर कप में कल कांस्य पदक जीता। इस कप आंचल ने सर्पिलाकार रास्ते पर स्की दौड़ वर्ग में यह पदक हासिल किया।
