भारतीय वायुसेना ने अपना 85वां स्थापना दिवस मनाया
भारतीय सेना की स्थापना 8 अक्टूबर 1932 को हुई थी। आजादी से पहले तक इसे रॉयल इंडियन एयरफोर्स के नाम से जाना जाता था। उस समय इसे ब्रिटेन की रॉयल एयरफोर्स के सहायक के तौर पर गठित किया गया था। आजादी के बाद इसके नाम से आगे रॉयल हटा दिया गया।
भारतीय वायुसेना दुनिया की चौथी सबसे ताकतवर वायुसेना है।इस समय हमारी भारतीय सेना में लगभग 1 लाख 70 हजार से ज्यादा जवान और 1350 लड़ाकू विमान है। देश के कोने-कोने में वायुसेना के लगभग 60 से ज्यादा एयरबेस हैं।भारतीय वायुसेना की पांच कमाने हैं जिनमें नई दिल्ली में पश्चिमी कमान, इलाहाबाद में केंद्रीय (मध्य) कमान, शिलांग में पूर्वी कमान, जोधपुर में दक्षिण पश्चिमी कमान और तिरुअनंतपुरम में दक्षिणी कमान शामिल हैं।
भारतीय वायुसेना के सशस्त्र बल में पहली बार महिलाओं को 1990 में शामिल किया गया था। लेकिन उन्हें शार्ट कमीशन के तौर पर सिर्फ 14 से 15 साल तक ही सर्विस देने की अनुमति दी गई।
स्वक्ष्छ पेय जल उपलब्ध कराने की माता अमृतानंदमयी मठ की परियोजना जीव-अमृतम की केरल में शुरूआत
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने केरल में सौ करोड़ रूपये लागत वाली, माता अमृतानंदमयी मठ परियोजना “जीव-अमृतम” की शुरूआत की। राज्य के अपने पहले आधिकारिक दौरे पर आए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राज्यपाल पी सथशिवम, माता अमृतानंदमयी, राज्य पर्यटन मंत्री कदाकमपल्ली सुरेन्द्रन और अन्य लोगों की उपस्थिति में परियोजना की शुरूआत की। इस परियोजना का उद्देश्य देश भर के एक करोड़ गांवोवासियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना है। राष्ट्रपति ने मठ द्वारा गोद लिए गये आठ राज्यों के कुल 12 गावों में से तीन गांवों को स्वच्छ भारत अभियान के तहत खुले में शौच से मुक्त होने संबंधी प्रमाण-पत्र भी वितरित किए।
श्री नरेंद्र मोदी ने सिंचाई में सुधार के लिए भड़भूत बांध परियोजना की आधारशिला रखी।
प्रधानमंत्री मोदी ने नर्मदा नदी पर भड़भूत बैराज की आधारशिला रखी। इससे आसपास के क्षेत्र में पेयजल के स्रोतों और सिंचाई सुविधा में सुधार होगा। इसके निर्माण में चार हजार तीन सौ सैंतीस करोड़ रुपये की लागत आएगी।श्री मोदी ने सूरत के पास उधना और बिहार के जयनगर के बीच चलने वाली अंत्योदय एक्सप्रेस रेलगाड़ी को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे एक हजार आठ सौ 71 किलोमीटर लंबी यात्रा का समय घटकर 38 घंटे रह जाएगा।
फीफा अंडर सेवेन्टीन विश्वकप फुटबाल टूर्नामेंट में फ्रांस ने न्यू केलेडोनिया को 7-1 और इंग्लैंड ने चिली को चार-शून्य से हराया।
फ्रांस ने फीफा अंडर-17 वर्ल्ड कप में अपने अभियान का शानदार तरीके से आगाज करते हुए आज यहां खेले गए ग्रुप-ई के मैच में न्यू कैलेडोनिया को 7-1 से करारी शिकस्त दी. अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में मजबूत फ्रांस की टीम ने अंडर-17 वर्ल्ड कप में पहली बार खेल रहे न्यू कैलेडोनिया पर मैच की शुरुआत से ही दबाव बना लिया.फ्रांस ने 7 में से 6 गोल पहले हाफ में ही किए.
आर०एम०वी० गुरूसाईदत्त ने बुल्गारियन इंटरनेशनल बैडमिंटन फ्यूचर सीरिज टूर्नामेंट का पुरूष सिंगल्स खिताब जीता।
भारत के आर एम वी गुरू साईदत्त ने बुल्गारिया अंतरराष्ट्रीय फ्यूचर सीरिज बैडमिंटन टूर्नामेंट में पुरूष एकल खिताब जीत लिया है। गुरू साईदत्त ने फाइनल में मोहम्मद अली कुर्त को 21-17, 21-16 से हराया।
भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पहले ट्वेंटी-ट्वेंटी क्रिकेट मैच में नौ विकेट से हराया।
भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पहले ट्वेंटी-ट्वेंटी क्रिकेट मैच में नौ विकेट से हरा दिया है। तीन मैचों की श्रृंखला में भारत ने एक-शून्य की बढ़त ले ली है। दूसरा मैच गुवाहाटी में खेला जाएगा। आस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 18.4 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 118 रन बना लिए थे, तभी बारिश ने मैच रोक दिया। काफी देर बाद बारिश रुकने के कारण अंपायरों ने भारत को छह ओवरों में 48 रनों का संशोधित लक्ष्य दिया। इस लक्ष्य को भारत ने 5.3 ओवरों में एक विकेट खोकर हासिल कर लिया।
भारत ने 50वां टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला जीता और इससे पहले ये रिकॉर्ड सिर्फ पाकिस्तान दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के नाम था।भारत ने ऑस्ट्रेलिया को लगातार सातवें टी20 अंतरराष्ट्रीय में हराया। एक विपक्षी के खिलाफ इससे ज्यादा लगातार जीत का रिकॉर्ड सिर्फ पाकिस्तान के नाम है और उन्होंने ज़िम्बाब्वे को अभी तक लगातार 9 मैचों में हराया है।
