इलाहाबाद उच्च न्यायायल ने 2008 के आरूषि-हेमराज हत्या मामले में राजेश और नुपूर तलवार को बरी किया
अगस्त महीने में औद्योगिक उत्पादन में 4.3 प्रतिशत वृद्धि हुई
देश में इस वर्ष अगस्त महीने में औद्योगिक उत्पादन में चार दशमलव तीन प्रतिशत वृद्धि हुई, जो पिछले नौ महीने का उच्चतम स्तर है। खनन और ऊर्जा क्षेत्र में शानदार उत्पादन से यह बढ़ोत्तरी हुई। पिछले साल अगस्त महीने में औद्योगिक उत्पादन में चार प्रतिशत बढ़ोत्तरी हुई थी। केन्द्रीय सांख्यिकी विभाग की ओर से आज जारी आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष अगस्त महीने में खनन क्षेत्र में नौ दशमलव चार प्रतिशत उत्पादन में वृद्धि हुई, जबकि बिजली उत्पादन आठ दशमलव तीन प्रतिशत बढ़ा। इस दौरान विनिर्माण क्षेत्र में तीन दशमलव एक प्रतिशत की वृद्धि हुई।
हिमाचल प्रदेश में नौ नवम्बर को एक ही चरण में होगा मतदान
हिमाचल प्रदेश में नौ नवम्बर को एक ही चरण में मतदान होगा। मुख्य निर्वाचन आयुक्त अचल कुमार जोति ने आज नई दिल्ली में चुनाव तिथियों की घोषणा करते हुए कहा कि 16 अक्तूबर को अधिसूचना जारी की जाएगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 23 अक्तूबर है। मतगणना 18 दिसम्बर को होगी। उन्होंने कहा कि सभी निर्वाचन क्षेत्रों में इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीनों के साथ मतदाता पुष्टि पर्ची मशीन का इस्तेमाल होगा, जिससे मतदाता अपने दिए गए वोट को देख सकेते हैं।68 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान के लिए सात हजार 520 केन्द्र बनाये जायेंगे।हिमाचल प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल अगले साल सात जनवरी को समाप्त हो रहा है।
44वें भारतीय हस्तशिल्प और उपहार दिल्ली मेले का ग्रेटर नोएडा में उदघाटन
केन्द्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने आज दिल्ली के पास ग्रेटर नोएडा में 44वें भारतीय हस्तशिल्प और उपहार मेले का उद्घाटन किया। 16 अक्टूबर से शुरू होने वाले पांच दिन के इस मेले में 14 उत्पादों की श्रेणियों के तहत करीब तीन हजार हस्तशिल्पकारों ने स्टॉल लगाये हैं। मेले में अमरीका, ब्रिटेन, रूस, फ्रांस, जर्मनी, इटली, अर्जेंटीना, ऑस्ट्रिया, बेलज्यिम, ब्राजील, कनाडा, चीन, जापान और कोरिया के कारीगर भाग ले रहे हैं। मेले का आयोजन हस्तशिल्प निर्यात संर्वधन परिषद ने किया है।
स्टार्टअप्स के लिये एचडीएफसी बैंक ने शुरू किया स्मार्टअप क्षेत्र
निजी क्षेत्र के बैंक एचडीएफसी बैंक ने आज स्टार्टअप्स को सलाहकार समाधान और टेलर-मेड बैंकिंग सेवा उपलब्ध कराने के लिये \.स्मार्टअप जोन्स\. की शुरूआत की है। इस पहल के तहत बैंक की शाखा के अंदर स्टार्टअप्स के लिये समर्पित एक विशिष्ट क्षेत्र होगा। एचडीएफसी बैंक की ई-कॉमर्स और शाखा बैंकिंग की प्रमुथ स्मिता भगत ने यहां कहा कि पहले चरण में, स्टार्टअप हब के रूप में उभर रहे टियर 2 और 3 शहरों सहित पूरे भारत के 30 शहरों में 65 से अधिक शाखाओं में स्मार्टअप जोन शुरू किये जाएंगे।
