सरकार ने संपूर्ण बीमा ग्राम योजना शुरू की
राज्यपालों और उपराज्यपालों का दो दिवसीय सम्मेलन कल नई दिल्ली में शुरू
राज्यपालों और उपराज्यपालों का दो दिवसीय सम्मेलन कल नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में शुरू हुआ। 48वें सम्मेलन में आज विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श होंगा।सम्मेलन के पहले दिन कल राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जोर दिया कि नागरिकों पर विश्वास बढा़ये जाने की आवश्यकता है।सम्मेलन में 27 राज्यों के राज्यपाल और केन्द्र शासित क्षेत्रों के उप राज्यपाल तथा केन्द्रीय मंत्री हिस्सा ले रहे हैं।
इस वर्ष सितम्बर में भारत आने वाले पर्यटकों की संख्या में 18 दशमलव आठ प्रतिशत की बढ़ोत्तरी
पर्यटन मंत्रालय के अनुसार पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष सितम्बर में भारत आने वाले पर्यटकों की संख्या में 18 दशमलव आठ प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है। इस वर्ष सितम्बर माह में सात लाख तेईस हजार पर्यटक भारत आये, जबकि पिछले वर्ष सितम्बर माह में पर्यटकों की संख्या छह लाख आठ हजार थी।
UAE ने नॉर्थ कोरिया के नागरिकों को वीजा देना बंद किया
नॉर्थ कोरिया के मिसाइल कार्यक्रम को लेकर जारी विवाद के बीच संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने घोषणा की कि उसने उत्तर कोरिया के नागरिकों के लिए वीजा जारी करना बंद कर दिया है और पूर्वी एशियाई देश के साथ राजनयिक संबंधों में कमी कर दी है. इससे पहले कुवैत और कतर भी नॉर्थ कोरिया को वीजा जारी करना बंद कर चुके हैं. यूएई सरकार ने उत्तर कोरिया में अपने अनिवासी राजदूत और साथ ही अपने यहां उसके अनिवासी राजदूत का मिशन खत्म कर दिया.यूएएई सरकार नॉर्थ कोरिया की कंपनियों को भी अपने सात अमीरातों में काम करने की मंजूरी नहीं देगी.
देश का विदेशी मुद्रा भंडार 86.22 करोड़ डालर घटकर 398.79 अरब डॉलर पर
रिजर्व बैंक के आंकड़ों के मुताबिक देश का विदेशी मुद्रा भंडार छह अक्तूबर को समाप्त सप्ताह में 86.22 करोड़ डॉलर घटकर 398.79 अरब डॉलर रह गया जिसका मुख्य कारण विदेशी मुद्रा आस्तियों में कमी आना है। इससे पिछले सप्ताहांत में विदेशी मुद्रा भंडार 2.59 अरब डॉलर घटकर 399.656 अरब डॉलर रहा था। इससे पूर्व 15 सितंबर को समाप्त सप्ताह में मुद्राभंडार 402.50 अरब डॉलर की सर्वकालिक रिकॉर्ड ऊंचाई को छू गया था।
भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़े दर्शाते हैं कि समीक्षाधीन सप्ताह में कुल विदेशी मुद्रा भंडार का महत्वपूर्ण हिस्सा, यानी विदेशी मुद्रा आस्तियां (एफसीए) 1.391 अरब डॉलर घटकर 373.795 अरब डॉलर रह गया। अमेरिकी डॉलर में अभिव्यक्त किये जाने वाले एफसीए में मुद्राभंडार में रखे गये यूरो, पौंड और जापानी येन जैसे गैर-अमेरिकी मुद्राओं की तेजी : अवमूल्यन के प्रभावों को शामिल किया जाता है। पिछले कुछ सप्ताहों तक अपरिवर्तित रहने के बाद देश का स्वर्ण आरक्षित भंडार 54.86 करोड़ डॉलर बढ़कर 21.240 अरब डॉलर हो गया था।
शिक्षा के लिए गूगल गैर-सरकारी संगठनों को देगा एक अरब डॉलर
गूगल ने कहा कि अगले पांच वर्ष में वह गैर-सरकारी संगठनों पर एक अरब डॉलर खर्च करेगा। ऐसा विश्वभर में शिक्षा के स्तर को बढ़ाये जाने के लिए किया जाएगा। कंपनी ने इस बात का संकल्प जाहिर किया कि उसके कर्मचारी इस दिशा में दस लाख घंटे स्वैच्छिक तरीके से काम करेंगे।दिग्गज सर्च इंजन वेबसाइट गूगल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सुंदर पिचाई ने कल पिट्टसबर्ग में इसकी घोषणा की। वह 24 वर्ष पहले भारत से इसी शहर में आए थे। पिचाई ने ‘ग्रो विथ गूगल’ नामक कार्यक्रम की शुरूआत भी की।इसका उद्देश्य अमेरिकी लोगों को नौकरी पाने और व्यापार बढ़ाने में मदद करना है।
फीफा अंडर-17 फुटबॉल विश्वकप में भारत अपने अंतिम ग्रुप मैच में घाना से हारकर टूर्नामेंट से बाहर ।
घाना ने मेजबान भारत को फीफा अंडर-17 विश्व कप के ग्रुप-ए के अपने आखिरी मैच में 4-0 से हरा दिया. भारतीय टीम काफी प्रयासों के बाद एक भी गोल नहीं कर पाई. घाना ने पहले हाफ में एक गोल किया जबकि दूसरे हाफ में तीन गोल मारे.भारत को लगातार तीसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा। पिछले मैच में कोलंबिया के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करने के बाद भारत से उम्मीद बंध गयी थी लेकिन दो बार का चैंपियन घाना उससे खेल के हर क्षेत्र में अव्वल साबित हुआ. घाना ने इस जीत से तीन मैचों में छह अंक के साथ ग्रुप ए में पहले स्थान पर रहकर अंतिम सोलह में पहुंचा.
