इस्राइल और भारत के बीच रक्षा सहयोग, व्‍यापार, कृषि और आतंकवाद पर वार्ता 


Image result for इस्राइल और भारतइस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्‍याहू भारत की छह दिन की यात्रा पर आज नई दिल्‍ली पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने हवाई अड्डे पर उनका स्‍वागत किया।वार्ता के दौरान दोनों नेता रक्षा सहयोग, व्‍यापार, नवाचार और आतंकवाद का मुकाबला सहित कई मुद्दों पर चर्चा करेंगे। भारत इज़राइल सहयोग के अंतर्गत भारत के ग्‍यारह राज्‍यों में 28 उत्‍कृष्‍टता केन्‍द्र स्‍थापित किये जा रहे हैं जिनमें से 22 केन्‍द्र पूरे हो चुके हैं। इन केन्‍द्रों पर किसानों को फसल उत्‍पादन, जल संचयन, फसल और कीटनाशक प्रबंधन आदि पर प्रशिक्षण दिया जाता है। दोनों देशों के बीच 2016-17 में द्विपक्षीय व्‍यापार पांच अरब डॉलर का हुआ था। भारत से तीन अरब डॉलर का निर्यात और एक दशमलव 96 डॉलर का आयात हुआ था।


भारत और ब्रिटेन के बीच हुए महत्वपूर्ण समझौते


भारत ने अवैध प्रवासी भारतीयों को स्‍वदेश लाने तथा आपराधिक रिकॉर्ड और खुफिया जानकारी साझा करने के बारे में ब्रिटेन के साथ एक समझौता किया है। यह समझौता शराब कारोबारी विजय माल्‍या के भारत प्रत्‍यर्पण की कोशिशों के बीच किया गया है। माल्‍या पर नौ हजार करोड़ रूपये से ज्‍यादा की धोखाधड़ी और हवाला कारोबार का आरोप है।गृह-राज्‍य मंत्री किरेन रिजिजु और ब्रिटेन के आव्रजन मामलों की मंत्री केरो‍लिन नोक्‍स ने बृहस्‍पतिवार को इस समझौते पर हस्‍ताक्षर किये।


एक लाख करोड़ रुपये से अधिक की नौ हजार से ज्‍यादा शत्रु-संपत्तियों की नीलामी की योजना


सरकार एक लाख करोड़ रुपये से अधिक मूल्‍य की नौ हजार चार सौ से अधिक शत्रु-सम्‍पत्तियों की नीलामी की योजना बना रही है। गृहमंत्रालय ऐसी सभी सम्‍पत्तियों की पहचान करने की प्रक्रिया शुरू कर रहा है। 49 वर्ष पुराने शत्रु सम्‍पत्ति संशोधन और मान्‍यता अधिनियम में संशोधन के कारण यह पहल करना संभव हुआ है। संशोधन के प्रावधानों के अनुसार, विभाजन के दौरान और उसके बाद पाकिस्‍तान या चीन में बस गये लोगों के उत्‍तराधिकारियों का भारत में सम्‍पत्ति पर कोई दावा नहीं बनता।छह हजार दो सौ नवासी शत्रु सम्पित्‍तयों की पहचान के सर्वेक्षण का काम पूरा हो गया है। बाकी दो हजार नौ सौ 91 का सर्वेक्षण भी जल्‍दी ही पूरा कर लिया जायेगा।


नई दिल्‍ली में प्रगति मैदान में पिछले नौ दिनों से चल रहा विश्‍व पुस्तक मेला हुआ समाप्‍त 


राष्ट्रीय पुस्तक न्यास एनबीटी द्वारा आयोजित नौ दिवसीय विश्‍व पुस्तक मेले का विषय पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन था। मेले में यूरोपीय संघ के 27 देशों के साथ ईरान, मेक्सिको, जापान, नेपाल, पाकिस्तान, श्रीलंका संयुक्त अरब अमारात और ब्रिटेन समेत 40 देशों ने हिस्सा लिया।


न्‍यूज़ीलैंड में अंडर-19 क्रिकेट विश्‍व कप में भारत ने ऑस्‍ट्रेलिया को 101 रन से हराया


न्‍यूजीलैंड में आई सी सी अंडर-19 विश्‍व कप क्रिकेट के पहले मैच में भारत ने आस्‍ट्रेलिया को 100 रन से हरा दिया है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 328 रन बनाये। जवाब में ऑस्‍ट्रेलिया की टीम 228 रन ही बना सकी। कप्‍तान पृथ्‍वी शॉ ने शानदार 94 रन बनाए। उन्‍हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। भारत तीन बार यह चैम्पियनशिप जीत चुका है।