रिलायंस-बीपी केजी-डी6 के गैस क्षेत्रों पर करेगा 1.5 अरब डॉलर का निवेश
वोल्टास ने प्रदीप बक्शी को प्रबंध निदेशक नियुक्त किया
टाटा समूह की कंपनी वोल्टास ने प्रदीप बक्शी को अपना प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी नियुक्त किया है। वोल्टास ने एक बयान में कहा कि फिलहाल कार्यकारी निदेशक और मुख्य परिचालन अधिकारी बक्शी संजय जौहरी का स्थान लेंगे। जौहरी फरवरी 2018 में सेवानिवृत्त होंगे। इसके अलावा कार्यकारी निदेशक अनिल जार्ज (वित्त और कारपोरेट मामला) को उप प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है।
डब्ल्यूसीडी मंत्रालय ने \.women for women\. अभियान की शुरुआत की
महिलाओं के विरुद्ध महिलाओं में लिंग पूर्वाग्रह को समाप्त करने के प्रयास में, महिला और बाल विकास मंत्रालय ने ऑनलाइन अभियान #IamThatWoman की शुरुआत की.अभियान के माध्यम से, मंत्रालय महिलाओं के \.विभिन्न\. और महिलाओं \.के लिए\. विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालना चाहता है. डब्लूसीडी मंत्रालय ने लोगों से आग्रह किया है कि महिलाओं को अन्य महिलाओं को नुकसान पहुंचाने वाली महिलाओं के प्रति जागरूक करें.
प्रशिक्षण के लिए युवाओ को जापान भेजने के लिए भारत ने समझौता किया
भारत ने जापान के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओसी) पर हस्ताक्षर किए जिसके अंतर्गत नौकरी प्रशिक्षण के लिए युवाओं को तकनीकी प्रशिक्षकों के रूप में तीन से पांच वर्षों की अवधि के लिए भेजना आसान होगा. तकनीकी अंतर प्रशिक्षण कार्यक्रम एमओसी पर कौशल विकास मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और जापानी स्वास्थ्य मंत्री, श्रम और कल्याण मंत्री कत्सुनबु काटो ने टोक्यो में हस्ताक्षर किये. भारत तीसरा देश है जिसने जापान के साथ एमओसी पर हस्ताक्षर किए हैं.
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने \.भवंतर भुगतान योजना\. की शुरूआत की
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य के किसानों के लिए महत्वाकांक्षी \.भवंतर भुगतान योजना\. का उद्घाटन किया.मध्य प्रदेश ऐसा राज्य है जो किसानो को शून्य प्रतिशत ब्याज प्रदान करता है. सरकार ने सागर जिले में सिंचाई परियोजनाओं की एक जाल बिछाने को मंजूरी दी है, जिसमें 96 हेक्टेयर क्षेत्र शामिल होंगे.
डेनमार्क ओपन बैडमिंटन में एच.एस. प्रणाय ने तीन बार के ओलिम्पिक रजत पदक विजेता ली चोंग वेई को हरा कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया
ओडेंस में डेनमार्क ओपन सुपर सीरीज प्रीमियर बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष सिंगल्स में भारत के एच एस प्रणॉय ने बड़ा उलटफेर करते हुए तीन बार के ओलिंपिक रजत पदक विजेता ली चॉंन्ग वी को हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। ली के खिलाफ प्रणॉय की यह दूसरी लगातार जीत है। के. श्रीकांत भी दक्षिण कोरिया के ज्यों ह्योक-जिन को हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। महिला सिंगल्स में साइना नेहवाल ने थाइलैंड की निचाओ जिंदपोल को हराकर अंतिम आठ में जगह बना ली है।
