प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात में विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया , घोघा तथा दाहेज के बीच फेरी सेवा का भी उदघाटन किया।
बैंकों के लिए पहचान संबंधी मौलिक दस्तावेजों की जांच करना अनिवार्य
सरकार ने सभी बैंकों और वित्तीय संस्थाओं के लिए उन व्यक्तियों की पहचान संबंधी मौलिक दस्तावेजों की जांच करना अनिवार्य कर दिया है जो निर्धारित सीमा से अधिक राशि का नकद लेन-देन करते हैं। यह आदेश इसलिए दिया गया है ताकि पते के प्रमाण की फर्जी और जाली प्रतियों का उपयोग न किया जा सके। इस बारे में जारी अधिसूचना के अनुसार अगर वैध दस्तावेजों में व्यक्ति का मौजूदा पता नहीं है तो बिजली, टेलीफोन, पोस्ट-पेड मोबाइल फोन, पाईप्ड गैस या पानी जैसी सेवाओं के उसके दो महीने पुराने बिलों को पते के प्रमाण के रूप में स्वीकार किया जा सकता है। इसके अलावा, संपत्ति या नगरपालिका कर की रसीद, सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सरकार द्वारा जारी पेंशन भुगतान आदेश या रोजगार प्रदाता द्वारा आवास का आवंटन पत्र भी पते के वैध प्रमाण के रूप में स्वीकार किये जा सकता है।
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज बंगलादेश की दो दिन की यात्रा ढाका रवाना
विदेशमंत्री सुषमा स्वराज दो दिन की यात्रा पर ढाका पहुँची। वे वहां के विदेशमंत्री अबुल हसन महमूद अली के साथ भारत-बंगलादेश संयुक्त सलाहकार आयोग की चौथी बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगी।इस बैठक में विभिन्न द्विपक्षीय प्रयासों पर अमल के लिए समन्वय और की गई कार्रवाई पर चर्चा के अलावा सहयोग के नए क्षेत्रों की पहचान की जाएगी। तीस्ता नदी जल बंटावारे के समझौते, ऊर्जा, व्यापार और निवेश संवर्धन, सीमा प्रबंधन, रक्षा सहयोग, शिक्षा और दोनों देशों के लोगों के बीच संपर्क कार्यसूची के कुछ प्रमुख मु्ददे हैं।
पेरू में मारिजुआना के चिकित्सीय इस्तेमाल को वैध बनाने का कानून पारित
पेरू में मारिजुआना के चिकित्सीय इस्तेमाल को कानून अनुमति दे दी गई है। लातिन अमेरिकी देश उरुग्वे में भी मारिजुआना के चिकित्सीय इस्तेमाल को कानूनी अनुमति प्राप्त है। देश की कन्जर्वेटिव कांग्रेस ने गुरूवार देर रात इसे मंजूरी दी। मारिजुआना के उत्पादन, आयात और बिक्री को कानूनी रूप देने के पक्ष में पांच के मुकाबले 67 मत दिए गए।राष्ट्रपति पेद्रो पाब्लो क्यूंजस्की भी इसके चिकित्सीय इस्तेमाल को कानूनी अनुमति देने के पक्ष में थे। चिली और कोलंबिया में भी मारिजुआना के चिकित्सीय इस्तेमाल की अनुमति है। वहीं वर्ष 2013 में उरुग्वे, मारिजुआना के उपयोग को कानूनी अनुमति देने वाला पहला लातिन अमेरिकी देश बना था।
जापान आम चुनाव में प्रधानमंत्री शिंजो आबे के सत्ताधारी गठबंधन को बहुमत।
जापान के आम चुनाव में प्रधानमंत्री शिन्जो आबे की लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी और उसके सहयोगी दल कोमितो ने पूर्ण बहुमत के लिए पर्याप्त सीटें जीत ली हैं। इससे पार्टी के लिए निचले सदन में कोई भी विधेयक पारित कराना आसान हो जाएगा। सत्तारूढ़ गठबंधन ने 261 सीटों पर जीत हासिल की है।
भारत ने मलेशिया को दो-एक से हराकर पुरूष एशिया कप हॉकी का खिताब जीता।
भारत ने एशिया कप हॉकी का खिताब जीत लिया है। आज ढाका में खेले गए फाइनल में उसने मलेशिया को दो-एक से हराया। भारत के लिए रमनदीप सिंह और ललित उपाध्याय ने किए। भारत ने तीसरी बार एशिया कप का खिताब जीता है।
स्पेन, फीफा अंडर सेवेन्टीन विश्वकप के सेमीफाइनल में पहुंचा।
फीफा अंडर - 17 फुटबॉल विश्व कप के तीसरे क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ईरान को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली।क्वार्टर फाइनल में मैच में स्पेन ने ईरान को 3-1 से हरा दिया।
