किदाम्बी श्रीकांत ने डेनमार्क बैडमिंटन ओपन सुपर सीरीज खिताब जीता
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ढाका में भारतीय उच्चायोग के नए चांसरी परिसर का शुभारंभ किया। भारत की वित्तीय सहायता से निर्मित विकास की 15 योजनाओं का किया उद्घाटन
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ढाका में भारतीय उच्चायोग के नए चांसरी परिसर का शुभारंभ किया। उन्होंने ढाका के बडीधारा डिप्लोमेटिक एन्कलेव में बने इस विशाल परिसर का उद्घाटन मोमबत्ती जलाकर किया। विदेश मंत्री ने भारत की आर्थिक सहायता से बांग्लादेश में चलाई जा रही 15 परियोजनाओं का भी उद्घाटन किया। श्रीमती स्वराज ने यह भी बताया कि इन 15 परियोजनाओं में स्वास्थ्य, शिक्षा, जल और समाज कल्याण जैसे बुनियादी क्षेत्रों के विकास को महत्व दिया गया है और 71 करोड़ 64 लाख रूपए की लागत से इन्हें एक महीने के भीतर पूरा कर लिया जाएगा।
सरकार ने कश्मीर मुददे पर वार्ता का फैसला किया। खुफिया ब्यूरो के पूर्व निदेशक दिनेश्वर शर्मा को अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया।
केन्द्र सरकार ने कश्मीर मुद्दे पर वार्ता के लिए खुफिया ब्यूरो के पूर्व निदेशक दिनेश्वर शर्मा को अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने बताया कि सरकार इस मुद्दे का हल खोजने के लिए सतत वार्ता शुरू करना चाहती है।श्री दिनेश्वर शर्मा जम्मू कश्मीर के इलैक्ट्रिक रिप्रेजेटेटिवस, पोलिटिकल पार्टी, डिफरेंट ऑरगेनाइजेंशन्स और व्यक्तियों के साथ बातचीत प्रारंभ करेंगे। वह जम्मू कश्मीर की यूथ की एसप्रेशन्स को समझने पर भी खास तवज्जो देंगे और बातचीत करने के बाद पूरा विवरण भारत सरकार के साथ और जम्मू-कश्मीर स्टेट के साथ भी साझा करेंगे।
बुनियादी सुविधाओं और प्रशिक्षकों की कमी मिलने पर सरकार ने लगभग चार सौ आई टी आई संस्थानों की मान्यता समाप्त की
सरकार ने लगभग चार सौ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों आई टी आई की मान्यता समाप्त कर दी है। इन संस्थानों में छात्रों को व्यासायिक प्रशिक्षण देने के लिए जरूरी बुनियादी सुविधाओं और प्रशिक्षकों की कमी पाई गई थी। कौशल और उद्यमिता विकास मंत्रालय में संयुक्त सचिव राजेश अग्रवाल ने समाचार एजेंसी पी टी आई से कहा कि किसी संस्थान को आई टी आई का दर्जा पाने के लिए कुछ न्यूनतम शर्तों का पालन करना जरूरी है।
फीफा अंडर-17 फुटबाल के सेमीफाइनल मुकाबलों में ब्राजील का सामना इंग्लैंड से और स्पेन का माली से होगा।
फीफा-अंडर-17 फुटबॉल विश्व कप के सेमीफाइनल मु्काबले तय हो गए हैं। स्पेन का मुकाबला माली से जबकि ब्राजील का मुकाबला इंग्लैंड से होगा।दूसरे क्वार्टर फाइनल में कोलकाता में ब्राजील ने जर्मनी को एक के मुकाबले दो गोल से हरा कर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। सेमीफाइनल मैच बुधवार को खेले जाएंगे।
न्यूज़ीलैंड ने पहले क्रिकेट मैच में भारत को हराया
न्यूज़ीलैंड के साथ तीन एकदिवसीय क्रिकेट मैचों की श्रृंखला के पहले मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा है। मुंबई में खेले गए मैच में न्यूज़ीलैंड ने भारत को छह विकेट से हराया। भारत के 281 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड ने लैथम (नाबाद 103) और टेलर (95) के बीच चौथे विकेट की 200 रन की साझेदारी की बदौलत 49 ओवर में चार विकेट पर 284 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की। दूसरा एकदिवसीय मैच बुधवार को पुणे में होगा।
