प्रधानमंत्री मोदी 22 और 23 जनवरी को स्विटजरलैंड में दावोस के दौरे पर 


Image result for स्विटजरलैंड में दावोस के दौरे परप्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 22 और 23 जनवरी को स्विटजरलैंड में दावोस के दौरे पर रहेंगे। श्री मोदी 23 जनवरी को विश्‍व आर्थिक मंच के खुले सत्र को सम्‍बोधित करेंगे। इस साल मंच का विषय है विखंडित विश्‍व में साझा भविष्‍य का निर्माण। खुले सत्र का संचालन मंच के संस्‍थापक और कार्यकारी अध्‍यक्ष क्‍लाउस सॉब करेंगे। प्रधानमंत्री स्‍वि‍स परिसंघ के अध्‍यक्ष अलेन बर्सेट के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे।1997 में तत्‍कालीन प्रधानमंत्री देवेगौड़ा के दौरे के बाद विश्‍व आर्थिक मंच का दौरा करने वाले श्री मोदी पहले प्रधानमंत्री होंगे। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी, स्विटजरलैंड में दावोस में विश्‍व आर्थिक मंच को भारत के आर्थिक सुधारों और निवेश की तैयारियों के बारे में बताएंगे।

भारत, निर्यात नियंत्रण व्यवस्था, ऑस्ट्रेलिया ग्रुप में शामिल


भारत, ऑस्‍ट्रेलिया निर्यात नियंत्रण व्‍यवस्‍था समूह में शामिल हो गया है। ये एक ऐसा मंच है, जो ये सुनिश्चित करता है कि निर्यात से रसायनिक और जैविक हथियारों के विकास को बढ़ावा न मिले।भारत ने निर्यात नियंत्रण व्यवस्था ऑस्ट्रेलिया ग्रुप में शामिल करने के लिए ग्रुप के देशों के प्रति आभार व्यक्त किया है।ऑस्ट्रेलिया ग्रुप में भारत के प्रवेश से अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा तथा परमाणु अप्रसार के उद्देश्यों को और प्रोत्साहन मिलेगा।

सामाजिक न्‍याय और अधिकारिता मंत्री ने दिव्‍यांगों के लिए एक सौ वेबसाइट शुरू की


सामाजिक न्‍याय और अधिकारिता मंत्री थावर चन्‍द्र गहलोत ने आज दिव्‍यांगों के लिए एक सौ वेबसाइट की शुरूआत की।  दिव्‍यांग जन अब सुविधाजनक तरीके से इन सरकारी वेबसाइट का इस्‍तेमाल कर सकेंगे। दिव्‍यांग हितैषी ये वेबसाइट विशेषकर दृष्टिबाधित लोगों के लिए हैं। इनकी विशेषता यह है कि इनमें स्‍क्रीन रीडर और स्‍क्रीन मैगनीफायर हैं जो यूजर को वेबसाइट की सामग्री, श्रव्‍य रूप में उपलब्‍ध करा सकते हैं।

महाराष्‍ट्र सरकार ने राज्‍य में जलवायु अनुकूल खेती को बढ़ावा देने के लिए चार हजार करोड़ रूपये की परियोजना को मंजूरी दी


महाराष्‍ट्र सरकार ने जलवायु अनुकूल खेती को बढ़ावा देने के लिए चालीस अरब रूपए की परियोजना को मंजूरी दी है। हाल ही में जारी सरकारी प्रपत्र में कहा गया है कि नानाजी देशमुख कृषि संजीवनी योजना 15 जिलों के पांच हजार एक सौ 42 गांवों में लागू की जाएगी।

एन डी आर एफ ने मनाया स्‍थापना दिवस 


राष्‍ट्रीय आपदा मोचन बल-एन डी आर एफ आज अपना स्‍थापना दिवस मना रहा है। देश-विदेश में किसी भी प्रकार की आपदा से निपटने के लिए यह विशेष बल 19 जनवरी, 2006 को गठित किया गया था। देश में जहां कहीं आपदा की आशंका होती है, वहां इसकी तैनाती की जाती है।

भारत, ऑस्‍ट्रेलिया और पाकिस्‍तान आई०सी०सी० अण्‍डर-19 क्रिकेट विश्‍व कप के क्‍वार्टर फाइनल में पहुंचे


भारत, ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान आई. सी. सी. अंडर-19 क्रिकेट विश्वकप के क्वार्टर फाइनल में पहुच गए हैं। न्यूजीलैंड में आज भारत ने जिम्बाब्वे को 10 विकेट से हराया। ऑस्ट्रेलिया ने पापुआ न्यू गिनी को 311 रन और पूर्व चैम्पियन पाकिस्तान ने श्रीलंका को तीन विकेट से हराकर नॉकआउट में प्रवेश किया