राष्ट्रनपति रामनाथ कोविंद ने 2016 के लिए संगीत नाटक अकादमी की फैलोशिप और पुरस्कार प्रदान किए


Image result for राष्ट्रपति रामनाथ कोविंदराष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज संगीतकारों, नर्तकों और नाट्य कलाकारों के समूह को वर्ष 2016 के संगीत नाटक अकादमी फेलोशिप और पुरस्कारों से सम्मानित किया। राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में इस साल, चार प्रमुख कलाकारों और शोधकर्ताओं की उनकी प्रदर्शन कला यानी परफोर्मिंग आर्ट के लिए अकादमी की फेलोशिप प्रदान की गई तथा 43 कलाकारों को अकादमी पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।


आई क्रिएट केंद्र का हुआ भव्य शुभारम्भ


प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और इस्राइल के प्रधानमंत्री बेन्‍यामिन नेतनयाहू ने गुजरात में अहमदाबाद के बाहरी हिस्‍से में आई-क्रिएट केन्‍द्र शुरूआत की है। ये एक स्‍वतंत्र केन्‍द्र है, जिसका गठन खाद्य सुरक्षा, पानी, सम्‍पर्क, साइबर सुरक्षा, सूचना प्रौद्योगिकी और इलेक्‍ट्रॉनिक ऊर्जा आदि प्रमुख क्षेत्रों में  उद्यमिता के माध्‍यम से रचनात्‍मकता, नवाचार, इंजीनियरी, उत्‍पाद डिजाइन और उभरती तकनीकों को सुगम बनाना है।


60वें भारत अंतर्राष्ट्रींय वस्त्र  मेला-2018 का हुआ उद्घाटन


केन्द्री य कपड़ा राज्यीमंत्री अजय टमटा ने नई दिल्ली  में 60वें भारत अंतर्राष्ट्री य वस्त्र  मेला-2018 का उद्घाटन किया। वस्तु  और सेवा कर लागू होने के बाद व्याापारी समुदाय के समक्ष आई समस्याटओं पर श्री टमटा ने कहा कि सरकार इनपर ध्याीन दे रही है और इसके लिए जीएसटी कांउसिल प्रभावी हल ढूंढ रही है। इस वर्ष की प्रदर्शनी में 11 राज्योंऔ से आए 294 निर्यातक हिस्सा  ले रहे हैं।


प्रत्‍यक्ष कर संग्रह में पिछले वर्ष की तुलना में 18.7 प्रतिशत की वृद्धि


देश में चालू वित्‍त वर्ष के पहले साढ़े नौ महीने में प्रत्‍यक्ष कर संग्रह में पिछले वर्ष की तुलना में 18.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।  15 जनवरी तक प्रत्‍यक्ष कर संग्रह की राशि छह लाख नवासी हजार करोड रूपये दर्ज की गई। बजट में वित्‍त वर्ष 2017-18 में प्रत्‍यक्ष कर संग्रह से नौ लाख 80 हजार करोड रूपये प्राप्‍त होने का अनुमान था। अब तक प्रत्‍यक्ष कर के रूप में 70 दशमलव तीन प्रतिशत राशि संग्रहीत हो चुकी है।


सरकार ने कालेधन के खिलाफ लड़ाई के तहत एक लाख बीस हजार और कंपनियों का नाम आधिकारिक रिकॉर्ड से हटाने का फैसला किया


सरकार ने एक लाख 20 हजार और कंपनियों का नाम आधिकारिक रिकॉर्ड से हटाने का फैसला किया है। काले धन के खिलाफ लड़ाई के तहत सरकार नियमों का पालन नहीं करने वाली कंपनियों का पंजीकरण रद्द कर रही है। सरकार का यह फैसला पिछले सप्‍ताह हुई समीक्षा बैठक के बाद आया है।पिछले महीने के अंत तक सवा दो लाख से ज्‍यादा कंपनियों को लंबे समय तक निष्क्रिय रहने और नियमों को पालन नहीं करने के कारण उनका पंजीकरण रद्द किया जा चुका है। साथ ही, इन कंपनियों से जुड़े तीन लाख से ज्‍यादा निदेशकों को अयोग्‍य घोषित किया गया है। यह सारे कदम अवैध धन के प्रवाह को रोकने के बड़े प्रयासों का हिस्‍सा है।


प्‍योंगचांग में शीतकालीन ओलंपिक के उद्घाटन समारोह में संयुक्‍त ध्‍वज के साथ मिलकर मार्च करेंगे उत्‍तर और दक्षिण कोरिया


उत्‍तर और दक्षिण कोरिया प्‍योंगचांग में शीतकालीन ओलिम्पिक खेलों के उद्घाटन समारोह में संयुक्‍त ध्‍वज के साथ मिलकर मार्च करने पर सहमत हो गए हैं। दोनों देश के बीच इन खेलों में महिला आईस हॉकी टीम की संयुक्‍त टीम उतारने पर भी सहमति बनी है। शीतकालीन ओलिम्पिक नौ फरवरी से 27 फरवरी तक होंगे।


दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे क्रिकेट टेस्‍ट मैच में भारत को 135 रन से हराया


सेंचुरियन में दूसरे क्रिकेट टैस्‍ट मैच में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 135 रन से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला में दो-शून्‍य की निर्णायक बढ़त बना ली है। श्रृंखला का तीसरा और अंतिम मैच 24 जनवरी से जोहानिस्‍बर्ग में खेला जाएगा।


न्‍यूजीलैण्‍ड में चार देशों के हॉकी टूर्नामेंट में भारत ने जापान को 6-शून्‍य से हराया


भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने न्‍यूजीलैंड में चार देशों के आमंत्रण टूर्नामेंट के उदघाटन मैच में जापान को छह शून्‍य से हरा दिया है। भारत की जीत में रूपिन्‍दर, विवेक, दिलप्रीत सिंह और हरमनप्रीत सिंह ने महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाई। दूसरे मैच में भारत का मुकाबला बेल्जियम से होगा।