भारत ने अफगानिस्तान के लिए 116 परियोजनाओं की घोषणा की
प्रधान मंत्री मोदी वाराणसी की दो-दिवसीय यात्रा पर
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी अपने लोकसभा क्षेत्र, वाराणसी के दो दिवसीय दौरे पर हैं. यात्रा के दौरान, उन्होंने वाराणसी-वडोदरा, देश की तीसरी महामाना एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखायी. इस परियोजनाओं पर 1000 करोड़ रु खर्च किये जायेंगे. प्रधान मंत्री ने वाराणसी में जल शव-वाहन और जल अंबुलेंस का भी उद्घाटन किया. उन्होंने वाराणसी में उत्कर्ष बैंक का भी उद्घाटन किया है, यह स्व-सहायता समूहों को सहायता देने के लिए सूक्ष्म-वित्त संस्था है.
लंदन में उबर से संचालन लाइसेंस छिना गया
लंदन के परिवहन नियामक ने उबर का ऑपरेटर लाइसेंस छीन लिया, जिससे टैक्सी एप के 40,000 से अधिक ड्राइवर प्रभावित हुए उबर के लाइसेंस का अंतिम दिन 30 सितंबर को होगा. लंदन में, उबर ने यूनियनों, व्यवस्थापको तथा पारंपरिक ब्लैक टैक्सी चालकों से काम की परिस्थितियों के सन्दर्भ में आलोचना का सामना कर रहे थी.
पहली स्कॉर्पीन पनडुब्बी आईएनएस कलवरी नौसेना में शामिल
स्कॉर्पीन वर्ग की पनडुब्बियों में से पहली, आईएनएस कलवरी को माजगन डॉक शिपबिल्टर्स लिमिटेड (एमडीएल) द्वारा भारतीय नौसेना सौपा गया. पनडुब्बी जल्द ही भारतीय नौसेना मेंकमीशन की जाएगी. इसी तरह की, अन्य स्कॉर्पीन वर्ग की पनडुब्बियां खांदेरी और करंज परीक्षण और विकास के दौर से गुजर रही हैं. एक पनडुब्बी की डिलीवरी का मतलब है कि इसके परीक्षण समाप्त हो गए हैं और नौसेना में शामिल होने के लिए पूरी तरह से तैयार है. कमीशनिंग समारोह में आधिकारिक रूप से नौसेना में शामिल किया गया.
कोलकाता में भारत ने दूसरे एकदिवसीय क्रिकेट मैच में ऑस्ट्रेलिया को 50 रन से हराया।
क्रिकेट में भारत ने दूसरे एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच में कुलदीप यादव की हैट्रिक की बदौलत आस्ट्रेलिया को 50 रन से हरा दिया। कोलकाता में कल पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने निर्धारित 50 ओवर में 252 रन बनाए। ऑस्ट्रेलियाई टीम 43 ओवर और एक गेंद में 202 रन पर ही सिमट गई। इस जीत से भारत ने पांच मैचों की श्रृंखला में दो-शून्य की बढ़त ले ली है और एकदिवसीय क्रिकेट मैच रैंकिंग में पहला स्थान हासिल कर लिया है। तीसरा मैच रविवार को इंदौर में खेला जाएगा।
लिएंडर पेस और पूरब राजा की जोड़ी सेंट पीटर्सबर्ग ओपन टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में।
भारत के लिएंडर पेस और पूरब राजा की जोड़ी सेंट पीटर्सबर्ग ओपन के एटीपी वर्ल्ड टूर के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। सेमीफाइनल में भारतीय जोड़ी का मुकाबला चिली के जे. पेराल्टा और अर्जेंटीना के एच. ज़ेबालोस की जोड़ी से होगा।
फीफा अंडर-17 फुटबॉल विश्व कप के लिए भारतीय टीम की घोषणा।
17 वर्ष के कम आयु के फीफा वर्ल्ड कप फुटबाल के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। 21 खिलाड़ियों की इस टीम में धीरज सिंह, प्रभसुखान गिल, सन्नी धल्लीवाल, बोरिस सिंह, जीतेंद्र सिंह, अनवर अली, संजीव स्टालिन और हैंड्री एंटोने शामिल हैं।फीफा अंडर 17 विश्व कप फुटबाल छह अक्तूबर से पणजी में शुरू हो रहा है। भारत को ग्रुप-ए में रखा गया है। भारत का पहला मुकाबला छह अक्तूबर को अमरीका से होगा।
