मुजफ्फरनगर रेल दुर्घटना में बीस से ज्यादा लोगों की मौत की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष ए के मित्तल का त्यागपत्र।
रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष ए.के. मित्तल ने मुजफ्फरनगर रेल दुर्घटना की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए पद से इस्तीफा दे दिया है। इस दुर्घटना में 20 से ज्यादा लोग मारे गये थे। इससे पहले रेल मंत्रालय ने उत्कल एक्सप्रेस के पटरी से उतरने की घटना के संबंध में प्रथम दृष्टया साक्ष्य के आधार पर चार अधिकारियों को निलंबित कर दिया था, एक का तबादला कर दिया था और तीन वरिष्ठ अधिकारियों को अवकाश पर भेज दिया था।
इस महीने की 19 तारीख को उत्कल एक्सप्रेस के 14 डिब्बे उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जिले में पटरी से उतर गए थे। ओडिसा के पुरी से हरिद्वार जा रही ये रेलगाड़ी उत्तर प्रदेश में खतौली के पास पटरी से उतर गई थी।
अश्विनी लोहानी बने रेलवे बोर्ड के नए चेयरमैन, एके मित्तल का लेंगे स्थान
कैफियत एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद रेलवे बोर्ड के चेयरमैन एके मित्तल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उनके स्थान पर अश्विनी लोहानी को बोर्ड का नया अध्यक्ष बनाया गया है. लोहानी फिलहाल एयर इंडिया के सीएमडी हैं. इसके अलावा वे आईटीडीसी के भी चेयरमैन रह चुके हैं. लोहानी दिल्ली में रेल म्यूजियम के निदेशक के रूप में भी काम कर चुके हैं. अश्विनी लोहानी 4 इंजीनियरिंग डिग्री ले चुके हैं. इनमें मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स और टेलीकम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग शामिल हैं. वे मध्य प्रदेश टूरिज्म डेवेलपमेंट कॉरपोरेशन के भी कमिश्नर और प्रबंध निदेशक भी रहे हैं.
सरकार ने दो सौ रूपये का नोट जारी करने की अधिसूचना जारी की।
केन्द्र सरकार ने दो सौ रूपये की करेंसी नोट की अधिसूचना जारी कर दी है। भारतीय रिजर्व बैंक अधिनियम के तहत रिजर्व बैंक के निदेशक मंडल की सिफारिश पर ऐसा किया गया है।
रिजर्व बैंक को 200 रुपए के नोटों को लेकर एक खास प्रस्ताव भेजा गया है, जिसमें कहा गया है कि 200 रुपये के नोट को एटीएम के जरिए बाजार में न लाया जाए. सिफारिशें हैं कि इस नोट को सिर्फ बैंक के जरिए ही देने की सुविधा रखी जाए. इस सुझाव को देने की एक वजह ये है कि देश के सभी ATM को 200 रुपये के हिसाब से बनाने की परेशानी से भी मुक्ति मिल जाएगी.
इसी महीने आरबीआई ने 50 रुपये के नए नोट जारी करने का एलान भी किया है. 50 रुपये का नया नोट फ्लोरिसेंट नीले रंग में होगा. नए नोट महात्मा गांधी सीरीज के होंगे. इसमें पीछे की तरफ रथ के साथ हम्पी के मंदिर की तस्वीर होगी. आरबीआई ने ये भी साफ किया था कि 50 के नए नोटों में सेफ्टी फीचर और उनका टाइप देश में पहले से चल रहे 50 के नोटों जैसा ही होगा. आरबीआई ने ये भी साफ कर दिया है कि देश में पहले से चल रहे 50 रुपये के नोट भी मान्य रहेंगे.
सरकारी बैंकों के मर्जर को मिली कैबिनेट की मंजूरी,बनेंगे वर्ल्ड क्लास बैंक
सरकारी बैंकों के विलय को लेकर कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। भारत में अब वर्ल्ड क्लास के बैंक बनेंगे। सूत्रों के मुताबिक सरकारी बैंकों की संख्या पहले 21 घटाकर 10 से 12 की जाएगी फिर उसे कम कर 7 तक लाया जाएगा। कैंबिनेट ने बैंकों के एकीकरण को सैद्धान्तिक मंजूरी दे दी है।
बैंकों के इस विलय के लिए अल्टरनेटिव मैकेनिज्म बनाने का फैसला लिया गया है। इसके लिए मंत्रियों के समूह बनाए जाएंगे, जिन्हें मर्जर वाले बैंकों के नाम सौंपे जाएंगे। मंत्रियों का समूह मर्जर प्रस्ताव मंजूर करेगा, जिसे बाद में बैंक बोर्ड से मर्जर को मंजूरी मिलेगी। एसबीआई और आईडीबीआई बैंक को छोड़कर सभी बैंक इस कानून के तहत आएंगे।विलय के लिए बैंकों की कैपिटल एडिक्वेसी में तालमेल होना जरूरी होगा। इसके साथ-साथ बैंकों के मुनाफे का भी ख्याल रखा जाएगा, ताकि विलय की प्रक्रिया में विवाद न हो।
नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा पांच दिन की यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे।
पाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा पांच दिन की यात्रा पर आज नई दिल्ली पहुंचे। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने उनकी अगवानी की। श्री देउबा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडु और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से वार्ता करेंगे। श्री देउबा के साथ नेपाल का एक उच्चस्तरीय शिष्टमंडल भी आया हुआ है। श्री देउबा की इस यात्रा से दोनों देशों के बीच आपसी हित के मुद्दे तथा सदियों पुरानी मैत्री को मजबूत करने सहित व्यापक मुद्दों पर बातचीत होगी।
साइना नेहवाल विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं
विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारतीय शटलरों के शानदार प्रदर्शन का दौर जारी है. ओलिंपिक खेलों की कांस्य पदक विजेता साइना नेहवाल ने प्रतियोगिता के प्री. क्वार्टर फाइनल में स्थान बना लिया है. साइना ने अपने दूसरे दौर के मुकाबले में स्विट्जरलैंड की सबरीना जैकेट को पराजित किया. साइना को इस मैच को जीतने में बहुत ज्यादा परेशानी नहीं हुई. उन्होंने 21-11, 21-12 से यह मैच अपने नाम किया.
