उज्बेकिस्तान से यूरेनियम खरीदेगा भारत
अतीत में 1974 में पोखरण परमाणु परीक्षणों के बाद लगे प्रतिबंधों के चलते भारतीय परमाणु रिएक्टर यूरेनियम की कमी के चलते अपनी पूरी क्षमता के हिसाब से काम नहीं कर रहे थे।‘वर्ल्ड न्यूक्लीयर एसोसिएशन’ के अनुसार उज्बेकिस्तान दुनिया में यूरेनियम का सातवां सबसे बड़ा निर्यातक देश है। एसोसिएशन वैश्विक परमाणु उद्योग के लिए एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है। आस्ट्रेलिया से भी यूरेनियम हासिल करने की कोशिश चल रही है। दोनों देशों के बीच परमाणु सहयोग संधि 2014 में हुई और 2015 में प्रभाव में आई। हमें आस्ट्रेलिया से करीब एक किलोग्राम यूरेनियम मिला है। यूरेनयिम का दाम तय करने के लिए हैदराबाद के ‘न्यूक्लीयर फ्यूएल कॉम्प्लेक्स’में इस सैंपल का परीक्षण किया जा रहा है।
सरकार 500 करोड़ रुपये में बनाएगी स्क्रैप आधारित पांच इस्पात संयंत्र
सरकार एक साल के भीतर पांच सौ करोड़ रुपये के निवेश से कबाड़ (स्क्रैप) आधारित पांच इस्पात संयंत्र बनाने की योजना बना रही है। उसका उद्देश्य देश के लाक्षित 30 करोड़ टन इस्पात उत्पादन का अहम हिस्सा स्क्रैप से हासिल करना है। 12.6 करोड़ टन से बढ़ाकर 30 करोड़ टन इस्पात का उत्पादन हमारा लक्ष्य है। इसमें सारा नये लौह अयस्कों से उत्पादित नहीं होगा।यह कबाड़ से भी तैयार होगा।
एक साल के भीतर पांचों संयंत्र तैयार हो जाएंगे।वर्ष 2030 तक करीब तीन-चार करोड़ टन इस्पात स्क्रैप से बनाया जाएगा। ऐसा पहला संयंत्र उत्तर प्रदेश के नोएडा में अगले महीने बनेगा। नोएडा के दक्षिण भारत , पश्चिम भारत, फिर मध्य भारत और अंत में उत्तर भारत में एक और संयंत्र बनाया जाएगा।’’ पहले ऐसे संयंत्र को तौर करने के लिए स्क्रैप का कारोबार करने वाली सार्वजनिक कंपनी एमएसटीसी ने महिंद्रा इंटरट्रेड के साथ संयुक्त उपक्रम बनाने का करार किया है। देश में सालाना 50-60 लाख टन स्क्रैप की जरूरत है जिसे आयात के जरिये पूरा किया जाता है।
भारत-कोरिया व्यापार और निवेश बढ़ाने के लिए रणनीतिक समूह गठित
दक्षिण कोरिया के साथ वृहद आर्थिक सहयोग के मद्देनजर दोनों देशों के बीच व्यापार एवं निवेश को बढ़ाने के लिए एक संयुक्त समिति गठित की गयी है, ताकि अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों की पहचान की जा सके। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री सुरेश प्रभु ने इसकी जानकारी दी। वह अभी एशिया-यूरोप आर्थिक मंत्रियों की बैठक में भाग लेने दक्षिण कोरिया गये हुए हैं। उन्होंने भारत-कोरिया विस्तृत आर्थिक भागीदारी अनुबंध की तीसरी मंत्रिस्तरीय समीक्षा में भी भाग लिया।
प्रभु ने कहा कि अगले 7-10 साल में भारत 5,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा और यह दक्षिण कोरिया जैसे देशों के साथ संबंधों के दम पर होगा। वित्त वर्ष 2016-17 में दोनों देशों का द्विपक्षीय व्यापार बढ़कर 16.57 अरब डॉलर पर पहुंच गया था, जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 16.57 अरब डॉलर था।
आठ शीर्ष कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 54,539 करोड़ रुपये घटा
सेंसेक्स की शीर्ष दस कंपनियों में से आठ के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 54,539.2 करोड़ रुपये की गिरावट आई। सबसे अधिक नुकसान में रिलायंस इंडस्ट्रीज रही। सप्ताह के दौरान सिर्फ टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) तथा एचडीएफसी के बाजार पूंजीकरण में इजाफा हुआ। एचडीएफसी बैंक, आईटीसी और हिंदुस्तान यूनिलीवर सहित शेष आठ कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में गिरावट आई। समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 30,897.71 करोड़ रुपये घटकर 5,17,686.07 करोड़ रुपये रह गया।
भारतीय स्टेट बैंक के बाजार पूंजीकरण में 8,761.53 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 2,26,073.40 करोड़ रुपये पर आ गया। एचडीएफसी बैंक का बाजार मूल्यांकन 6,272.79 करोड़ रुपये के नुकसान से 4,70,988.04 करोड़ रुपये रहा। ओएनजीसी की बाजार हैसियत 3,144.15 करोड़ रुपये घटकर 2,11,042.55 करोड़ रुपये रह गई। इन्फोसिस का बाजार मूल्यांकन 2,422.98 करोड़ रुपये घटकर 2,06,279.56 करोड़ रुपये रह गया।
अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को अब उप्र में मिलेगी नौकरी
उत्तर प्रदेश में पहली बार खेल जगत की किसी भी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में कोई भी पदक जीतने वाले खिलाड़ी को प्रदेश सरकार अब सीधे द्वितीय श्रेणी के राजपत्रित अधिकारी (सेकंड क्लास गजेटेड आफिसर) पद की नौकरी देगी। इसके लिये सरकार के खेल विभाग ने 11 सरकारी विभागों का चयन कर लिया है, जहां इन खिलाड़ियों को समायोजित किया जायेगा। यहीं नहीं प्रदेश के पुलिस विभाग में पिछले करीब 15 साल से खेल श्रेणी की बंद पड़ी दो फीसदी रिक्तियों को एक बार फिर खोल दिया गया है और इन पदों पर केवल राज्य स्तर और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों का ही चयन किया जायेगा।
उत्तर प्रदेश के खेल मंत्री चेतन चौहान ने बातचीत में कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश का कोई भी खिलाड़ी ओलंपिक, राष्ट्रमंडल, एशियाई खेलों या किसी भी विश्वस्तरीय खेल प्रतियोगिता में कोई भी पदक जीतता है तो उसे प्रदेश सरकार द्वितीय श्रेणी के राजपत्रित अधिकारी के पद पर नियुक्ति देगी। पदक जीतने वाले पुरूष या महिला खिलाड़ी का स्नातक होना जरूरी है। यदि कोई खिलाड़ी स्नातक नहीं है तो उसे स्नातक पाठयक्रम पूरा करने को कहा जायेगा, उसके बाद उसे नौकरी दी जायेगी। \. प्रदेश के खेल निदेशक आर पी सिंह ने बताया कि जिन 11 विभागों में इन खिलाड़ियों को द्वितीय श्रेणी राजपत्रित अधिकारी की नौकरी दी जायेगी, उनका भी चयन सरकार ने कर लिया है। इन विभागों में व्यापार कर, युवा कल्याण विभाग, पुलिस विभाग, राजस्व विभाग, खेल विभाग, बिजली विभाग, परिवहन विभाग, शिक्षा विभाग, वन विभाग, पंचायती राज्य विभाग तथा समाज कल्याण विभाग शामिल हैं।
भारत ने तीसरे वनडे में भी ऑस्ट्रेलिया को हराया, सीरीज पर 3-0 से कब्जा
भारत ने रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे और हार्दिक पांड्या की धमाकेदार पारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया को तीसरे वनडे में भी मात दे दिया है और होलकर स्टेडियम में अपने जीत के रिकॉर्ड को बरकरार रखते हुए कंगारुओं को पांच विकेट से हराया. इसके साथ ही भारत ने पांच मैचों की सीरीज पर 3-0 से कब्जा कर लिया है. ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 50 ओवर में 293 रन बनाये थे, जिसके जवाब में टीम इंडिया ने पांच विकेट के नुकसान पर 13 गेंद शेष रहते 294 रन बनाकर मैच जीत लिया.लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम की ओर से पांड्या ने पांच चौके और 4 छक्के की मदद से 72 गेंद वा 78 रन बनाये. इससे पहले रोहित शर्मा (71) और अजिंक्य रहाणे (70) ने धमाकेदार पारी खेली और टीम को अच्छी शुरुआत दिलायी.
