मुम्बई आतंकी हमलों के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई
आज मुम्बई आतंकी हमले के नौ वर्ष पूरे होने पर इस हमले में शहीद लोगों को श्रद्धांजलि दी गई । आज ही के दिन 2008 में पाकिस्तान स्थित लश्करे-तैयबा के आतंकियों ने मुम्बई में चार दिन तक सिलसिलेवार गोलीबारी और बम हमले किए थे। इन हमलों में 18 पुलिस अधिकारियों और राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड - एन.एस.जी. के दो कमाण्डो सहित 166 लोगों की जान गई थी और तीन सौ से अधिक घायल हुए थे।
मध्यप्रदेश में कम उम्र के बच्चों के साथ दुष्कर्म के आरोपियों को मृत्युदण्ड की सजा को मंजूरी
मध्यप्रदेश मंत्रिमंडल ने 12 साल या उससे कम उम्र के बच्चों के साथ दुष्कर्म के आरोपियों को मृत्युदण्ड की सजा को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में भोपाल में मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया। वित्तमंत्री जयंत मलैया ने कहा कि सामूहिक दुष्कर्म के सजायाफता आरोपियों को मृत्युदण्ड देने के प्रस्ताव पर भी मंत्रिमंडल ने सहमति दे दी है। उन्होंने बताया कि राज्य मंत्रिमंडल ने इन मामलों में जुर्माने की राशि और सजा को बढ़ाने के लिए दण्ड संहिता में भी संशोधन को मंजूरी दी।
राष्ट्रीय विधि दिवस : नवंबर 26
भारत में प्रतिवर्ष २६ नवम्बर को विधि दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी दिन भारत का संविधान स्वीकार किया गया था। \.विधि दिवस\. मनाये जाने की परम्परा सर्वप्रथम भारत के प्रख्यात विधिवेत्ता डॉ लक्ष्मीमल्ल सिंघवी के प्रयासों और सुप्रीम कोर्ट बार एशोशिएशन द्वारा सन 1979 में प्रारंभ हुई।यह दिवस संविधान सभा के 207 सदस्यों के योगदान के प्रति सम्मान स्वरूप भी मनाया जाता है.
नेपाल में संसदीय और प्रांतीय चुनाव में 65 प्रतिशत मतदान
नेपाल के लोगों के लिए आज का दिन एतिहासिक था। देश में पहली बार संघीय चुनाव आयोजित किये गये और पहाड़ तथा पर्वतीय जिलों के लोगों ने इनमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। नेपाल में संसदीय और प्रांतीय चुनाव के पहले चरण का मतदान आज सम्पन्न हो गया। 32 जिलों के 37 संसदीय क्षेत्रों और 74 प्रांतीय विधानसभा क्षेत्रों के लिए आज वोट डाले गये। शुरूआती अनुमान के अनुसार इस चरण में 65 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह 28 फरवरी से
मुंबई में फिल्म्स डिवीजन परिसर में 28 फरवरी से 3 फरवरी, तक वृत्तचित्र, लघु और एनिमेशन फिल्म्स का मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह आयोजित किया जाएगा। सूचना और प्रसारण मंत्रालय के फिल्म्स डिवीजन, द्वारा आयोजित यह द्विवार्षिक कार्यक्रम दक्षिण एशिया में गैर-फीचर फिल्मों के लिए सबसे पुराना और सबसे बड़ा फिल्म उत्सव है। समारेाह के निर्देशक मनीष देसाई ने पणजी में कहा कि इस समारोह में 30 से अधिक देशों की 790 प्रविष्टियां शामिल हो रही हैं। हमारी संवाददाता ने बताया है कि गोवा फिल्म समारोह में फिल्म पोस्टरों की एक प्रदर्शनी भी लगाई गई जिसे काफी पसंद किया जा रहा है।
श्रीलंका पर हावी रही भारतीय टीम, विराट का दोहरा तो रोहित ने भी जड़ा नाबाद शतक
भारत और श्रीलंका के बीच नागपुर में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका ने एक विकेट के नुकसान पर 21 रन बना लिए हैं। फिलहाल मेहमान टीम 384 रन पीछे है। पहली पारी में भारत ने खेल के तीसरे दिन विराट के दोहरे शतक और फिर रोहित के नाबाद शतक के दम पर 6 विकेट पर 610 रन बनाकर पारी की घोषणा कर दी और श्रीलंका के खिलाफ पहली पारी में भारत ने 405 रन की विशाल बढ़त हासिल की। इससे पहले इससे पहले श्रीलंका ने पहली पारी में 205 रन बनाए थे।
विश्व महिला युवा मुक्केबाजी चैंपियशिप में भारत को चार स्वर्ण
गुवाहाटी में ए आई बी ए विश्व महिला युवा मुक्केबाज़ी चैम्पियनशिप में भारत ने आज पांच स्वर्ण पदक जीते। नीतू ने 48, ज्योति गुलिया ने 51, साक्षी चौधरी ने 54 और शशि चोपड़ा ने 57 किलोग्राम भार वर्ग भारत को स्वर्ण पदक दिलाए।
गोपी थोनाकल बने एशियन मैराथन चैंपियनशिप जीतने वाले पहले भारतीय पुरूष एथलीट
चीन के डोंगुआन में भारत के गोपी थोनाकल ने एशियाई मैराथन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। गोपी यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय पुरुष एथलीट बन गए हैं।
