विजय रूपाणी ने दूसरी बार गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। नितिन पटेल उप-मुख्यमंत्री बने।
गुजरात में भारतीय जनता पार्टी की नई सरकार ने शपथ ले ली है। पार्टी ने राज्य में लगातार छठी बार सत्ता संभाली है। श्री विजय रूपाणी को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई है। वे लगातार दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री बने हैं। राज्यपाल ओमप्रकाश कोहली ने गांधीनगर के सचिवालय मैदान में आयोजित समारोह में उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। श्री नितिन पटेल को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। कुल 19 मंत्रियों ने शपथ ग्रहण की है। इनमें नौ कैबिनेट मंत्री और दस राज्यमंत्री हैं।
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता जयराम ठाकुर कल हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

सरकार ने गैर-सरकारी संगठनों को पारदर्शिता के लिये एक महीने के अंदर निर्धारित बैंकों में खाता खोलने को कहा।
केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने विदेशों से धन लेने वाले सभी गैर-सरकारी संगठनों, व्यापारिक कंपनियों और व्यक्तियों को निर्देश दिया है कि वे उच्च स्तरीय पारदर्शिता के लिए एक महीने के भीतर निर्धारित 32 बैंकों में से किसी में अपना खाता खोलें। मंत्रालय के आदेश के अनुसार उच्चस्तरीय पारदर्शिता लाने और अनुपालन की रिपोर्टिंग प्रक्रिया बाधारहित बनाने के लिए विदेशी अंशदान खाता खोलने का निर्देश दिया गया है। ये बैंक केन्द्र सरकार के सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन प्रणाली से जुड़े हैं।

आई.सी.सी. की ट्वेंटी-20 क्रिकेट टीम रैंकिंग में भारत दूसरे स्थान पर, बल्लेबाज़ों की रैंकिंग में विराट कोहली तीसरे नम्बर पर।
आईसीसी ट्वंटी-20 क्रिकेट की ताजा रैंकिग में भारत दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। श्रीलंका के साथ हाल ही में संपन्न श्रृखंला में तीन-शून्य की क्लीन स्वीप के साथ भारतीय टीम ने इंगलैंड, न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज को पीछे छोड़कर दूसरा स्थान हासिल किया है। बल्लेबाजी में भारतीय कप्तान विराट कोहली श्रीलंका के साथ ताजा श्रृंखला में न खेल पाने के कारण तीसरे स्थान पर आ गए हैं।

अगले साल भारत बनेगा दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी इकोनॉमी, ब्रिटेन और फ्रांस जैसे देश पीछे छूटेंगे|
‘सेंटर फॉर इकोनॉमिक्स एंड बिजनेस रिसर्च’ यानी Cebr ने 2018 के लिए एक रिपोर्ट जारी की है।रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत डॉलर टर्म्स में ब्रिटेन और फ्रांस को पीछे छोड़कर अगले साल दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी इकोनॉमी हो जाएगा। भारत का दुनिया की पांच बड़ी इकोनॉमी में शामिल होना दुनिया में एशिया के बढ़ते दबदबे को भी दिखाता है। इस रिपोर्ट के मुताबिक, अगले 15 साल में ग्लोबल इकोनॉमी में एशियाई देश ही ज्यादा होंगे।नोटबंदी और जीएसटी की वजह से इंडियन इकोनॉमिक ग्रोथ कुछ कम हुई। रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन 2032 तक अमेरिका को पीछे छोड़कर दुनिया की नंबर वन इकोनॉमी बन सकता है।