सरकार की वित्तीय घाटे को 3.2 प्रतिशत के स्तर पर बनाये रखने के लिए दो लाख आठ हजार करोड़ रुपये उधार लेने की योजना।
सरकार ने वित्तीय घाटे को सकल राष्ट्रीय उत्पाद के तीन दशमलव दो प्रतिशत के स्तर पर बनाए रखने की वचनबद्धता व्यक्त की है। वर्ष 2017-18 की दूसरी छमाही में पूंजी बाजार से दो लाख आठ हजार करोड़ रुपए उधार लेने की योजना बनायी गई है। सरकार चालू साल की पहली छमाही में तीन लाख बहत्तर हजार करोड़ रुपए का उधार पहले ही ले चुकी है। अगले छह महीने के लिए दो लाख आठ हजार करोड़ रुपए के उधार की और जरूरत पड़ेगी।
ICICI बैंक अब होमलोन की EMI पर देगा कैशबैक
निजी क्षेत्र के आइसीआइसीआइ से होमलोन लेने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। लिक्विडिटी की अधिकता से जूझ रहे बैंक ने ग्राहकों को लोन की पूरी अवधि तक प्रत्येक ईएमआइ पर एक फीसद का कैशबैक देने की घोषणा की है। इस योजना से 30 साल का होमलोन लेने वाले ग्राहक को अपने मूलधन के 11 फीसद के बराबर का कैशबैक मिल सकता है।
जापान के प्रधानमंत्री शिन्जो आबे ने संसद के निचले सदन को भंग किया। 22 अक्तूबर को आम चुनाव कराने की घोषणा।
जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने संसद के निचले सदन को भंग कर नये आम चुनाव कराने की घोषणा की है। मतदान 22 अक्टूबर को होगा। आधिकारिक रूप से प्रचार अभियान 10 अक्टूबर से शुरू होगा।श्री आबे की सोमवार को अचानक चुनाव कराने की घोषणा ने देश को चौंका दिया। समझा जाता है कि विपक्ष की कमजोर स्थिति और उत्तर कोरिया के खिलाफ कड़े रुख के कारण चुनाव में उनको लाभ मिल सकता है।
रूस ने निर्धारित समय से तीन वर्ष पहले ही उसने रासायनिक हथियारों को नष्ट किया।
रूस ने देश के दक्षिण-पश्चिम में अपने बचे-खुचे रासायनिक हथियारों को निर्धारित समय से तीन वर्ष पहले ही नष्ट कर दिया है। रासायनिक निरस्त्रीकरण आयोग के अध्यक्ष मिखाइल बाबिच ने कल राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन को सूचित किया कि रासायनिक हथियारों को नष्ट करने की प्रक्रिया समय से पहले ही पूरी कर ली गई है। श्री ब्लादिमीर पुतिन ने इसे आधुनिक विश्व को अधिक संतुलित और सुरक्षित बनाने की दिशा में उठाया गया एक बड़ा कदम बताया। उन्होंने कहा कि रूस सामूहिक विनाश के हथियारों के अप्रसार के क्षेत्र में अपने अंतर्राष्ट्रीय दायित्वों का सख्ती से पालन करता है।
कंगारुओं पर व्हाइट वॉश से चूका भारत, बेंगलुरु वनडे में 21 रन से हारा
भारत ने तुर्कमेनिस्तान के अशगाबात में पांचवें एशियाई इंडोर और मार्शल आर्ट खेलों में नौ स्वर्ण पदक जीते।
तुर्कमेनिस्तान के अशगाबात में पांचवें एशियाई इंडोर और मार्शल आर्ट्स खेल कल सम्पन्न हो गये। खेलों के आखिरी दिन कल भारत ने एक स्वर्ण सहित चार पदक जीते। सुमित नागल ने टेनिस में पुरुष सिंगल्स का स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारत इन खेलों में 11वें स्थान पर रहा।भारत ने कुल नौ स्वर्ण, 12 रजत और 19 कांस्य पदक जीते। मेजबान तुर्कमेनिस्तान 89 स्वर्ण, 70 रजत और 86 कांस्य पदक लेकर पदक तालिका में शीर्ष पर रहा। चीन दूसरे और ईरान तीसरे स्थान पर रहा।
दीपिका पल्लिकल सैंन फ्रासिस्को ओपन स्क्वॉश टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में
भारत की दीपिका पल्लिकल सैंन फ्रासिस्को ओपन स्क्वॉश टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। महिला सिग्लस के क्वार्टर फाइनल में दीपिका ने अमरीका की ओलिविया बैचफोर्ड को 13-11, 11-6, 11-9 से हराया। सेमीफाइनल में कल उनका मुकाबला मलेशिया की आठ बार की विश्व चैम्पियन निकॉल डेविड से होगा।
