48वां भारतीय अंतराष्ट्रीय फिल्मोत्सव भव्य समारोह के साथ पणजी में सम्पन्न। जाने-माने फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन फिल्म पर्सनल्टी ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित।
कनाडा के सुप्रसिद्ध फिल्म निर्माता एटम इगोयान को लाईफ टाइम एचीवमेंट पुरस्कार प्रदान किया गया।इस फिल्म महोत्सव के दौरान भारतीय पेनोरमा में 26 फिचर फिल्में 16 गैर फिचर फिल्में दिखाई गई।
इस वर्ष की श्रेष्ठ फिल्म के लिए स्वर्ण मयूर पुरस्कार फ्रांस की फिल्म वन ट्वेंटी बीट्स पर मिनट को दिया गया, इसका निर्देशन रोबिन कैंपपूलो ने किया। सर्वश्रेष्ठ निदेशक का पुरस्कार चीन की फिल्म एंजल्स वेयर व्हाइट के निदेशक वीवीयन क्यू को मिला।
सरकार ने पूर्व प्रशासनिक अधिकारी एन के सिंह की अध्यक्षता में 15वें वित्त आयोग का गठन किया।
सरकार ने 15वें वित्त आयोग का गठन कर दिया है। पूर्व प्रशासनिक अधिकारी और पूर्व सांसद एन के सिंह इसके अध्यक्ष होंगे। आयोग पहली अप्रैल 2020 से आगे के पांच साल के लिए सिफारिशें करेगा।वित्त आयोग राज्यों के साथ बांटे जाने वाले केंद्रीय करों के हस्तांतरण के बारे में सिफारिशें करेगा।आर्थिक मामलों के पूर्व सचिव शक्तिकांत दास और जॉर्ज टाउन यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर डॉ. अनूप सिंह, वित्त आयोग के सदस्य होंगे।
पन्द्रहवां वित्त आयोग अपनी रिपोर्ट 30 अक्तूबर 2019 तक सौंपेगा। आयोग केंद्र और राज्य सरकारों के वित्त, घाटे, कर्ज दर, राजस्व, राजकीय अनुशासन प्रयासों की मौजूदा स्थिति की समीक्षा करेगा और मजबूत राजकोषीय प्रबंधन के लिए अपने सुझाव प्रदान करेगा। वित्त आयोग का गठन संविधान के अनुच्छेद 280 के तहत हर पांच साल में होता है। आयोग इस बार वस्तु और सेवा कर के प्रभाव की भी समीक्षा करेगा।
प्रधानमंत्री ने हैदराबाद मेट्रो रेल के पहले चरण में तीस किलोमीटर मार्ग का शुभारंभ किया।
प्रधानमंत्री ने आज ही हैदराबाद मेट्रो रेल को राष्ट्र को समर्पित किया। श्री मोदी ने हैदराबाद के बाहरी हिस्से में मेट्रो रेल के मियापुर स्टेशन पर एक टॉवर का अनावरण कर पहले चरण का औपचारिक उदघाटन किया। मियापुर से नागोल के बीच 30 किलोमीटर की दूरी के इस मार्ग पर 24 स्टेशन हैं। आम लोग कल से मेट्रो में सफर कर सकेंगे।
सू ची से वापस लिया गया फ्रीडम ऑफ ऑक्सफोर्ड सम्मान
म्यामां की ‘स्टेट काउंसिलर’ आंग सान सूची की रोहिंग्या शरणार्थी मुद्दे से निपटने में निष्क्रियता को लेकर और देश में हुई हिंसा की तरफ से आंखें मूंदने के लिए उनसे ‘फ्रीडम ऑफ ऑक्सफोर्ड’ सम्मान वापस ले लिया गया है. हिंसा की वजह से छह लाख से अधिक लोगों को देश छोड़कर बांग्लादेश जाना पड़ा.
ऑक्सफोर्ड सिटी काउंसिल ने 72 वर्षीय सू ची को 1997 में दिये गये सम्मान को स्थाई रूप से वापस लेने के पक्ष में मतदान किया. ऑक्सफोर्ड सिटी काउंसिल ने कहा कि सू ची को फ्रीडम ऑफ सिटी का खिताब इसलिए दिया गया क्योंकि वह ‘‘असहिष्णुता और अंतरराष्ट्रीयता’’के शहर का प्रतिनिधित्व कर रही थीं. लेकिन अब उनकी निष्क्रियता नजर आई.
दो दिवसीय कोरिया पर्यटन महोत्सव 2017 की हरियाणा शुरुआत
कोरिया पर्यटन संगठन (KTO) के कार्यकारी उपाध्यक्ष मिन हांग मिन ने पर्यटन मंत्रालय के संयुक्त सचिव सुमन बिल्ला ने अम्बिंस मॉल,हरियाणा में कोरिया की समृद्ध कला, संस्कृति और विरासत के प्रदर्शन के साथ दो दिवसीय कोरिया महोत्सव का उद्घाटन किया.
इस इवेंट में MICE समूहों के कर्मचारियों और डीलरों के लिए व्यवस्थित करके कोरिया में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एलजी, हुंडई, सैमसंग और केटीओ जैसी प्रमुख कोरियाई कंपनियों के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये गये है.
