प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान में 15 हजार करोड़ रूपये लागत की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का किया शिलान्यास
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान में उदयपुर में पूरी हो चुकी 11 राजमार्ग परियोजनाएं आज राष्ट्र को समर्पित की। इनमें कोटा में चम्बल नदी पर छह लेन वाले केबल पुल का निर्माण, राष्ट्रीय राजमार्ग के उदयपुर-गोमती चौराहा खंड और राजसमंद-भीलवाड़ा खंड को चार लेन का बनाना शामिल है।प्रधानमंत्री ने राजस्थान में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशिला रखी। इन पर कुल व्यय 15 हजार करोड़ रुपए से अधिक होने का अनुमान है।
यूपी में ग्रुप B-C-D की भर्ती में इंटरव्यू खत्म, बिजली विभाग में 7वें वेतन आयोग को मंजूरी
योगी सरकार की मंगलवार को हुई कैबिनेट मीटिंग में ग्रुप बी के नॉन गजेटेड और ग्रुप सी और डी की भर्ती में इंटरव्यू खत्म किए जाने का फैसला लिया गया।बिजली विभाग में 7वें वेतन आयोग को मंजूरी दे दी गई है। इससे 32 करोड़ रुपए हर महीने का फाइनेंशियल बर्डन डिपार्टमेंट पर पड़ेगा।नियुक्ति और कार्मिक विभाग ने समूह ख के नॉन गजेटेड और समूह ग और घ के सभी पदों पर इंटरव्यू खत्म करने का प्रस्ताव तैयार कर वित्त और न्याय विभाग की राय ली थी। इनकी सहमति मिलने के बाद प्रस्ताव राज्य लोक सेवा आयोग को भेजा गया था। इसके बाद इसे कैबिनेट की मंजूरी के लिए रखा गया। इस फैसले के बाद इंटरव्यू के नाम पर की जाने वाली मनमानी पर रोक लग सकेगी।
स्विटरजरलैंड के राष्ट्रपति डोरिस ल्यूथार्ड तीन दिन की भारत यात्रा पर आएंगे
स्विटरजरलैंड के राष्ट्रपति डोरिस ल्यूथार्ड तीन दिन की यात्रा पर भारत आएंगे। इस दौरान दोनों देशों के बीच व्यापार और विनिवेश संबंधों में तेजी लाने सहित आपसी संबंधों पर व्यापक बातचीत होगी। विदेश मंत्रालय ने कल नई दिल्ली में कहा कि श्री ल्यूथार्ड राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी उनकी बातचीत होगी। इस दौरान भारत, स्विटजरलैंड के बैंकों में जमा भारतीयों के काले धन मुद्दा उठा सकता है।स्विटजरलैंड भारत का सातवां सबसे बड़ा व्यापार सहयोगी और 11वां सबसे बड़ा विदेशी निवेशक है।
भारत, जर्मनी, के बीच अक्षय ऊर्जा ग्रिड एकीकरण के सुधार के लिए समझौता
भारत और जर्मनी ने भारत-जर्मन ऊर्जा कार्यक्रम - ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर (आईजीएन-जीईसी) के तहत तकनीकी सहयोग पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए. इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नवीकरणीय ऊर्जा के ग्रिड एकीकरण के क्षेत्र में बुनियादी ढांचे और स्थितियों को बेहतर बनाना है.
केन्या ने प्लास्टिक बैग के विरुद्ध सबसे कठिन कानून बनाया
केन्या में, प्लास्टिक की थैलियों का उपयोग करने या बेचने पर चार साल तक का कारावास या 40,000 डॉलर का जुर्माना लगाया जा सकता है. यह दुनिया का सबसे मुश्किल कानून है जिसका उद्देश्य प्लास्टिक प्रदूषण को कम करना है. पूर्व अफ्रीकी राष्ट्र 40 से अधिक अन्य देशों में शामिल हो गया गए हैं, जिन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है, चीन, फ्रांस, रवांडा और इटली सहित एकल उपयोग वाली प्लास्टिक की थैलियों पर आंशिक रूप से प्रतिबंधित या कर लगाया गया है.
राष्ट्रीय खेल दिवस: 29 अगस्त
आज राष्ट्रीय खेल दिवस है। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती 29 अगस्त, प्रति वर्ष खेल दिवस के रूप में मनाई जाती है। इस अवसर पर कई कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज शाम राष्ट्रपति भवन में राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार, अर्जुन पुरस्कार और द्रोणाचार्य पुरस्कार प्रदान करेंगे। इस सम्मान के लिए 29 खिलाड़ियों को चुना गया है।
भारतीय U-15 फुटबॉल टीम ने SAFF U-15 चैंपियनशिप जीती
भारत की U -15 फुटबॉल टीम ने, नेपाल के काठमांडू आयोजित SAFF U-15 चैंपियनशिप में नेपाल से मुकाबले के दौरान शानदार वापसी करते हुए जीत हासिल की. इंटरवल तक स्कोर 0-1 था परन्तु सेकंड हाफ में लाल्रोकीमा और विक्रम द्वारा शानदार गोल करने के बाद भारतीय टीम ने ट्रॉफी जीती. भारत ने नेपाल को फाइनल में 2-1 से हराया और यह मैच नेपाल में एएनएफए कॉम्प्लेक्स, ललितपुर में आयोजित किया गया.
