अभिनेता रजनीकांत ने किया नई राजनीतिक पार्टी बनाने का फैसला
दक्षिण भारतीय फिल्मों के जाने-माने अभिनेता रजनीकांत एक नया राजनीतिक दल गठित करेंगे और अगला विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। अपने प्रशंसकों के तीन दिन के सम्मेलन के समापन के अवसर पर उन्होंने कहा कि वे अपनी पार्टी बनाकर राज्य विधानसभा के अगले चुनाव में सभी 234 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े करेंगे। अगले लोकसभा चुनाव के बारे में उन्होंने स्पष्ट किया कि इस बारे में वे अपना रूख चुनाव की घोषणा के बाद ही स्पष्ट करेंगे।
4 जनवरी से 10 मार्च तक किया जाएगा स्वच्छता सर्वेक्षण
श्री मोदी ने कहा कि अगले वर्ष 4 जनवरी से 10 मार्च तक स्वच्छता सर्वेक्षण किया जाएगा, ताकि शहरी इलाकों में सफाई की स्थिति का मूल्यांकन किया जा सके। इस सर्वेक्षण में चार हजार से ज्यादा शहरों के चालीस करोड़ से ज्यादा लोगों को शामिल किया जाएगा।
मुस्लिम महिलाएं पुरुष अभिभावक के बिना भी हज के लिए जा सकेंगी
अब मुस्लिम महिलाएं मेहरम या किसी पुरुष अभिभावक के बिना भी हज के लिए जा सकेंगी। उन्होंने कहा कि इससे पहले मुस्लिम महिलाओं को हज के लिए किसी पुरुष अभिभावक के साथ ही जाना पड़ता था। अब अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय ने 70 वर्षों से चली आ रही इस परंपरा को समाप्त कर यह पाबंदी हटा ली है। इस बार लगभग 13 सौ मुसलिम महिलाएं मेहरम के बिना हज जाने के लिए अप्लाई कर चुकी हैं।
ओ.पी. सिंह होंगे उत्तर प्रदेश के नये पुलिस महानिदेशक
केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल - सीआईएसएफ के महानिदेशक ओ.पी. सिंह उत्तर प्रदेश के नये पुलिस महानिदेशक होंगे। वे श्री सुल्खान सिंह का स्थान लेंगे जो आज सेवा निवृत्त हो गए। उनके स्थान पर नयी नियुक्ति होने तक अपर महानिदेशक कानून और व्यवस्था आनंद कुमार रोजमर्रा का काम देखेंगे।
विश्वनाथन आनंद ने रियाद में विश्व ब्लिट्ज शतरंज चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता
पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद ने उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रखते हुए विश्व ब्लिट्ज शतरंज चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता है। सऊदी अरब के रियाद में कल नार्वे के मैग्नस कार्लसन ने स्वर्ण और सर्गेई कर्जाकिन ने रजत पदक जीता।इससे पहले आनंद ने विश्व रैपिड शतरंज चैंपियनशिप का खिताब जीता था।
फिल सिमंस ने बने अफगानिस्तान के मुख्य कोच, 2019 तक है करार
वेस्टइंडीज के फिल सिमंस अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के मुख्य कोच होंगे. वह आठ जनवरी से अपना कार्यभार संभालेंगे. सिमंस भारत के लालचंद राजपूत का स्थान लेंगे. उन्हें अफागानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) ने तीन महीने के बाद ही कोच पद से हटा दिया था. सिमंस के मार्गदर्शन में टीम फरवरी में शारजाह में जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली सीरीज में हिस्सी लेगी. सिमंस इस सीरीज से पहले टीम के साथ काम करना शुरू कर देंगे. सिमंस का करार 2019 विश्व कप तक का है.सिमंस इससे पहले वेस्टइंडीज और आयरलैंड टीम के मुख्य कोच थे.
